| |
| |
 |
| |
| (०८-१२-२०११ से १४-१२-२०११) |
| डॉ:आशुतोष कर्नाटक |
| |
अंक १ :इस सप्ताह आप अपने सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सन्तान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़े लोगों का प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि होने के अच्छे योग हैं। किसी बहुत समय से प्रतीक्षित अभिलाषा की पूर्ति होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से स्थित बहुत सुदृढ़ होगी।
|
|
| |
|
अंक २ : माह के इस सप्ताह व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ छोटी-मोटी रुकावटें आएंगी। मर्यादानुरूप आचरण करें लाभ होगा। श्रमोपरान्त अच्छा लाभ मिलेगा। समय अच्छा है इसका लाभ उठाने में अपनी ओर से कोई कोर कसर न छोड़ें। परिवार व सन्तान के साथ मनोरंजन के लिये कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
|
|
| |
अंक ३ :यह सप्ताह आपको अपने स्वजनों व ईष्ट-मित्रों के साथ रखेगा। उनके सहयोग से कई रुके काम पूरे होंगे। माता-पिता का अच्छा मार्गदर्शन व सहयोग भी इस सप्ताह प्राप्त होगा। ९ व १३ तारीख को व्यवसाय में विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण होंगे। प्रेमिका के साथ से आप काफी रोमांचित रहेंगे।
|
|
| |
अंक ४:
माह के इस सप्ताह में व्यवसाय में वांछित प्रगति के अच्छे योग हैं। धन प्राप्ति में परेशानी हो सकती है। सम्बन्धियों की उपेक्षा सहनी पड़ सकती है तैयार रहें। परिवार के दृष्टिकोण से समय थोड़ा कठिन है। ०८ व १२ तारीख को व्यवसाय में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। स्थानान्तरण परेशान कर सकता है।
|
|
| |
|
अंक ५ :यह सप्ताह आपको लगन व दृढ़ता से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। रुका हुआ अथवा फंसा हुआ धन मिलेगा जिसकी खुशी से मन प्रसन्नचित बना रहेगा। ०९ व ११ तारीख को राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। भूमि व प्रोपर्टी खरीदने के अच्छे योग हैं। व्यवसाय में धन लाभ के उच्च योग हैं।
| |
| |
अंक ६ :इस सप्ताह सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कायोर्ं में सफलता मिलेगी।
नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग हैं। मन से किए गए कार्यों में शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। ०८ व ०९ तारीख को व्यवसाय से जुडे़ लोगों को लाभ होने के आसार हैं। व्यवसायिक कारणों से यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम के क्षेत्र में आपकी इच्छायें पूर्ण होंगी।
|
|
| |
अंक ७ :सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में अपेक्षित सुधार लाएगा। आपके सारे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में धनवृद्धि के साथ साख में भी वृद्धि होगी। जो आपको समुचित लाभ प्राप्त करने में सहायक होगी। सन्तान सफल होगी जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल होगा। स्त्री को थोड़ा कष्ट रहेगा।
|
|
| |
|
अंक ८ :सप्ताह आपके सपनों को पूरा करने वाले सितारों के साथ आ रहा है। अपने सोचे हुये कार्यों को पूरा करेगें। बहुत दिनों से टल रहे कामों में भी सफलता मिलेगी। लोगों के बीच प्रतिष्ठा बढेग़ी। कला साहित्य व लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के नये आयाम मिलेंगे। पद-प्रतिष्ठा व सम्मान प्राप्त होगा।
|
|
| |
अंक ९ :माह के इस सप्ताह में उच्च पदस्थ जान-पहचान का लाभ मिलेगा। एक अत्यन्त लाभदायक कार्य की शुरुआत होगी। जिसमें आपके अग्रणी लोगों का अच्छा साथ रहेगा। ०८ व १३ तारीख को नये व्यवसाय में पूँजी निवेश होगा। यह निवेश आपको शुभ फल देगा। अचानक धन प्राप्त होने के अच्छे योग हैं।
|
|
| |
अंक १० :माह के इस सप्ताह न्यायिक मामलों में विजय मिलेगी। सरकारी कार्यालयों व अधिकारियों में पास लम्बित मामले में अनुकूलता के साथ कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ व धन प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
|
|
| |
अंक ११ : माह के इस सप्ताह धनोत्पादन के नये स्रोत बनेंगे। लेकिन उसी अनुपात में खर्च भी करेंगे। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की योजनाएं बनेंगी। १० व १४ तारीख को किसी काम के असफल हो जाने के कारण मन खिन्न रहेगा।
|
|
| डॉ:आशुतोष कर्नाटक |
|
 |