| |
Welcome
|
| |
 |
| |
|
| |
खण्डूड़ी को द्घेरेगा रक्षा मोर्चा |
| |
|
| |
 |
देहरादून। रक्षा मोर्चा कोटद्वार में मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को तीन मुद्दों पर द्घेरेगा। मोर्चा के प्रवक्ता पीसी थपलियाल ने बताया कि कोटद्वार सीट पर मुख्यमंत्री को हराने के लिए हमने तीन बिंदु उठाए हैं। राजधानी पर ढुलमुल |
|
 |
| |
रवैया, कमजोर लोकायुक्त और भ्रष्टाचारियों को दिए जा रहे संरक्षण को लेकर द्घेराबंदी की जाएगी। रक्षा मोर्चा पूर्व सैनिकों की रथयात्रा निकालेगा। उन्होंने कहा कि उनकी किन्नर रजनी रावत से बात हुई है। उन्हें गढ़ी कैंट, रायपुर और डोईवाला से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। दूसरी तरफ रक्षा मोर्चा की नजर भाजपा तथा कांग्रेस में टिकट न मिलने से वंचित रह गए नेताओं पर भी है। |
| |
|
| |
टिकट न मिलने पर बागी तेवर |
| |
|
| |
 |
कुमाऊं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पार्टी |
|
| |
में असंतोष के स्वर मुखर होने लगे हैं। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने समर्थकों के साथ पार्टी से त्याग पत्र देने की द्घोषणा कर दी। साथ ही अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की द्घोषणा की है। कैलाश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडी परिषद के अध्यक्ष पूरन चन्द्र शर्मा के छोटे भाई हैं। भाजपा द्वारा रद्घुनाथ सिंह चौहान को अल्मोड़ा से प्रत्याशी द्घोषित करने के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने शर्मा के समर्थन में भाजपा से त्याग पत्र देने की द्घोषणा कर दी है। हालांकि भाजपा के एक बड़े वर्ग ने रद्घुनाथ सिंह चौहान की दावेदारी का समर्थन किया है।
बागेश्वर एवं कपकोट विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी द्घोषित होते ही भाजपा में प्रत्याशियों के विरोध में स्वर मुखर होने लगे हैं। भगत सिंह कोश्यारी के गढ़ में प्रत्याशियों का विरोध चौंकाने वाला है। कपकोट सीट पर भाजपा ने निवर्तमान विधायक शेर सिंह गड़िया का टिकट काटकर
कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को अपना प्रत्याशी बनाया है। बलवंत सिंह भौर्याल इससे पूर्व कांडा सीट से विधायक थे जिसका अस्तित्व नये परिसीमन के बाद खत्म हो गया है। शेर सिंह गड़िया का टिकट काटने के विरोध में कपकोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं बागेश्वर सुरक्षित सीट से चंदन रामदास को टिकट मिलने के विरोध में पूर्व मंत्री नारायण रामदास के पुत्र ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की द्घोषणा कर दी है।
सोमेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य ने टिकट न मिलने पर बगावत का बिगुल फूंक दिया है। मोहन राम का कहना है कि उनको आश्वासन देने के बावजूद पार्टी ने एक कमजोर व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है और अगर पार्टी ने अपना निर्णय नहीं बदला तो वो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
चम्पावत जिले में भाजपा सरकार इस बार नये प्रत्याशियों के साथ विधानसभा चुनाव में उतर रही है। भाजपा ने चम्पावत से निवर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री बीना महाराणा का टिकट काटकर हेमा जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर दावेदारी कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पाण्डे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। ज्ञातव्य है कि श्री पांडे चम्पावत की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे के पति हैं। वहीं भाजपा ने लोहाद्घाट सीट से पूर्व में विधायक रहे किशन चन्द्र पुनेठा के स्थान पर पूरन फर्त्याल को अपना प्रत्याशी द्घोषित किया है। |
| |
|
| |
निर्वाचन अधिकारियों की बैठक |
| |
|
| |
 |
अल्मोड़ा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किए गए रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन की बारीकियों से अवगत कराया। सभी निर्वाचन संबंधी अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया के संबंध |
|
| |
में भी जानकारी दी। नामांकन सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर ५ से १२ जनवरी के मध्य भरा जाएगा। नामांकन नई मतदाता सूची के आधार पर किया जा सकेगा। राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए। कांफ्रेंसिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी दर्बान सिंह गर्ब्याल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजीव साह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी सहित सभी ६ विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऍाफिसर मौजूद थे। |
| |
|
| |
दिवाकर को लेकर भाजपा में विरोध |
| |
|
| |
 |
पौड़़ी। उक्रांद (डी) नेता दिवाकर भट्ट और ओम गोपाल को भाजपा के चुनाव चिन्ह दिए जाने का स्थानीय स्तर पर पुरजोर विरोध हो रहा है। दिवाकर भट्ट देवप्रयाग और ओम गोपाल नरेन्द्रनगर सीट से चुनाव लड़घ्रहे हैं। हालांकि ये दोनों भाजपा के द्घोषित |
|
| |
प्रत्याशी नहीं हैं। पार्टी हाईकमान के इस फैसले के बाद टिहरी दुग्ध संद्घ के सदस्य महिपाल बुटोला ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की द्घोषणा की है। बुटोला ने कहा कि पार्टी ने यूकेडी नेता को टिकट देकर अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं की द्घोर उपेक्षा की है। उन्होंने चेताया कि भाजपा नेता कोश्यारी और उनके समर्थकों को विधानसभा क्षेत्र में द्घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं भाजपा के कई जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत कीर्तिनगर मंडल कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से जिलाध्यक्ष को इस्तीफा पत्र भेज दिया। इस्तीफा देने वालों में जिला उपाध्यक्ष विजय सिंगवान, मंत्री मीना पुंडीर, मंडल अध्यक्ष रंजन रतूड़ी आदि भी शामिल बताए जा रहे हैं। देवप्रयाग ब्लॉक में भी इस पर में बैठक बुलाई गई। |
| |
|
| |
मतदाताओं की अंतिम सूची जारी |
| |
|
| |
 |
देहरादून। तीस जनवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने २ जनवरी को मतदाता सूची जारी की। सूची के अनुसार राज्य में सामान्य एवं सर्विस मतदाताओं की कुल संख्या ६३,६३,९१४ है। इनमें ३३,४७,०७१ पुरुष मतदाता और महिला |
|
| |
मतदाता ३०,१६,८४३ शामिल हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या १,००,३२० है। जिलों में सबसे अधिक मतदाता हरिद्वार में है। यहां कुल मतदाता १०,८६,४७० हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या ५,९३,२८६ और महिला मतदाताओं की संख्या ४,९३,१८४ है। दूसरे स्थान पर देहरादून है। राज्य में ९९ ़८२ प्रतिशत मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र आवंटित किए जा चुके हैं। छह जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़,
बागेश्वर और चंपावत जिलों में शत प्रतिशत मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र दे दिए गए हैं। |
| |
|
| |
मतदान के लिए जागरूकता अभियान |
| |
|
| |
 |
टिहरी गढ़वाल। नेहरू युवा केन्द्र संगठन की टिहरी जिला इकाई ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत गांवों में सभी लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। तीन जनवरी को यह जानकारी देते हुए संगठन |
|
| |
के जिला समन्वयक प्रजापति नौटियाल ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संग्ठन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मतदान की शक्ति और उसके लाभ के बारे में लागों को अवगत कराया जाएगा। इस अभियान के तहत गांव-गांव में गोष्ठियां, नुक्कड़ नाटक आदि किए जाएंगे। नेहरू युवा संगठन से जुड़े स्वयंसेवियों को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। स्वयंसेवी जल्द ही जनपद के गांव-गांव में जाएंगे और वहां इस अभियान को चलाएंगे। |
| |
|
| |
विज्ञान कांग्रेस में अंकिता |
| |
|
| |
 |
टिहरी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार की छात्रा अंकिता नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेकर न केवल स्कूल बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। ११वीं की छात्रा अंकिता ने राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में अपने
|
|
| |
मॉडल का प्रदर्शन किया। इन्होंने ग्राम कुट्ठा सारज्यूला में कृषि एवं पशुपालन पर अपना शोध कार्य तैयार किया। शिक्षक आनंद सिंह सजवाण इनके गाइड थे। इन्होंने कहा कि अंकिता नेगी सहित कुल पांच छात्राओं ने इस शोध कार्य में योगदान दिया है। विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य आरपी गैरोला, वरिष्ठ प्रवक्ता गंभीर सिंह चौहान, सहित छात्रों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव की बात है। साथ ही निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रा को
सम्मानित किया जाएगा |
| |
|
| |
रेनू के आने से भाजपा में खलबली |
| |
|
| |
 |
नैनीताल। हल्द्वानी विधानसभा सीट से पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी की दावेदारी के बाद से भाजपा में खलबली मची हुई है। हालांकि भाजपा ने फिलहाल कोई प्रत्याशी यहां से द्घोषित नहीं किया है। इस संबंध में तीन जनवरी की शाम यहां से एक अन्य
|
|
| |
दावेदार के आवास पर गुप्त बैठक हुई। इससे शहर की राजनीति गरमा गयी है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल रेनू की दावेदारी ने पार्टी के अंदर हलचल पैदा कर दी है। हल्द्वानी से पहले ही आधा दर्जन से अधिक दावेदार हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में टिकट मिलने के नया समीकरण को लेकर चर्चा हुई। एक दावेदार ने बताया कि पार्टी के पुराने नेताओं को महत्व मिलना चाहिए। |
| |
|
| |
ईको मशीन खराब, मरीज बेहाल |
| |
|
| |
 |
| |
नैनीताल। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मरीजों का तांता लगा रहता है। इसके बाद भी यहां पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। यहां ईको मशीन पिछले छह माह से खराब पड़ी है लेकिन अभी तक नई मशीन नहीं लगाई जा सकी। मरीजों को जांच के लिए |
| |
निजी चिकित्सालयों में जाना पड़ता है। सबसे अधिक खामियाजा गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। यहां पर प्रतिमाह ४०० से अधिक मरीज ईको कराते थे लेकिन अब इन्हें निराश लौटना पड़ता है। यहां ईको जांच ३०० रुपये में हो जाती थी लेकिन निजी चिकित्सालय इस जांच का एक हजार रुपये से अधिक शुल्क वसूलते हैं।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि टेंडर फाइनल कर अनुमति के लिए शासन को भेज दिया गया है। |
| |
|
| |
सड़क सुरक्षा सप्ताह |
| |
|
| |
 |
| |
चमोली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग ने कर्णप्रयाग में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कर्णप्रयाग में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय नागरिकों सहित वाहन चालक भी नियमों की जानकारी लेने जुटे। इसमें दुर्द्घटनाओं से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि इसके लिए विभाग कर्मचारी पोस्टरों का वितरण कर जानकारी दे रहे हैं और इसी के तहत गोष्ठी का भी आयोजन कर जनप्रतिनिधियों के सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे। वर्मा ने बताया कि चालकों को पर्वतीय क्षेत्रों के अंतर्गत वाहन चालन के वक्त बरती जाने वाली सावधानियां, ओवरलोडिंग, आवश्यक दस्तावेज रखने, दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता के फायदे बताया जा रहा है। |
| |
|
| |
बर्फबारी से पर्यटकों में उत्साह |
| |
|
| |
 |
| |
चमोली। दो जनवरी को यहां हुई बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। नए साल की छुट्टी मनाने गोपेश्वर और जोशीमठ में हजारों पर्यटक आए हुए हैं। बर्फबारी होने की खबर से पर्यटकों की तादाद में और बढ़ोतरी हो रही है। औली-गोरसों में मौसम की पहली बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि जोशीमठ-औली रज्जुमार्ग के ठीक न होने के कारण सड़क मार्ग से पर्यटकों को औली-गोरसों तक पहुंचना पड़ रहा है। नए साल की पहली बारिश और बर्फबारी ने पर्यटकों को खासा आकर्षित किया है। २ जनवरी को तुंगनाथ और रुद्रनाथ की चोटियों के अलावा औली- गोरसों में बर्फ गिरी। पर्यटकों की लगातार बढ़ती भीड़ से स्थानीय व्यापारी भी उत्साहित हैं। जोशीमठ के व्यवसायी प्रदीप डिमरी कहते हैं कि मंदी के दौर से गुजर रहे यहां के पर्यटन व्यवसाय को नई ऊर्जा मिली है। |
| |
|
| |
स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल |
| |
|
| |
 |
बागेश्वर। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल। उस पर चिकित्सकों द्वारा रोगियों का गंभीरता से इलाज न करना। ४ जनवरी को व्हील कुलवान गांव की एक गर्भवती महिला सावित्री देवी को |
|
| |
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजनाथ गरूड़ में भर्ती कराया गया। लेकिन प्रसव पीड़ा खत्म न होने के कारण उसे बिना जांच के अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। मार्ग में दर्द अधिक होने पर महिला के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर में भर्ती कराया जहां महिला ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। हालांकि जज्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं लेकिन मार्ग में जज्चा-बच्चा को नुकसान पहुंच सकता था। |
| |
|
| |
नदियों में अवैध खनन जारी |
| |
|
| |
 |
बागेश्वर। पूरे प्रदेश में एक शासनादेश जारी कर खनन पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। फिर भी कई जगहों पर अवैध खनन जारी है। तहसील गरूड़ के अंतर्गत गोमती नदी में बयाली सेरा क्षेत्र, |
|
| |
तैलीहाट क्षेत्र सहित कई स्थानों पर वर्ष-भर रेत-बजरी का अवैध खनन करते हैं। कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से की गई है पर उस पर रोक आज तक नहीं लग पाई है। रेत-बजरी को रात के अंधेरे में ट्रकों से बाहर भेजा जाता है। स्थानीय प्रशासन कभी-कभार छापामार करती है पर दूसरे दिन से ही वहां अवैध खनन पुनः बेरोकटोक चलने लगता है। |
| |
|
| |
सोनिया नहीं आईं उत्तराखण्ड |
| |
|
| |
 |
बागेश्वर। पूरे प्रदेश में एक शासनादेश जारी कर खनन पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। फिर भी कई जगहों पर अवैध खनन जारी है। तहसील गरूड़ के अंतर्गत गोमती नदी में बयाली सेरा क्षेत्र, |
|
| |
रूद्रपुर। सोनिया गांधी दूसरी बार उत्तराखण्ड नहीं आ पाईं। ४ जनवरी को सोनिया को हल्द्वानी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण दिल्ली से उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इसके पहले हल्द्वानी में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ रही थी। पूरा हल्द्वानी शहर सोनियामय नजर आ रहा था। शहर के एमपी कॉलेज परिसर में आयोजित इस जनसभा का जिम्मा इंदिरा हदयेश को दिया गया था। शाम चार बजे जब सोनिया के नहीं पहुंचने की बात आई तो केन्द्रीय राज्यमंत्री हरीश रावत, इंदिरा हदयेश, सतपाल महाराज, विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत ने मंच संभाला। लेकिन तब तक कार्यकर्त्ताओं में मायूसी छा गई थी। इसके पहले सोनिया ९ नवंबर को गोचर में रेल लाइन का शिलान्यास करने के लिए आने वाली थी। लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते वे नहीं आ पाईं थीं। यह जनसभा पहले रूद्रपुर में होनी थीं। पर सोनिया के सलाहकार अहमद पटेल ने तिलक राज बेहड़ पर रूद्रपुर दंगे को हवा देने के आरोप के कारण सभा स्थल बदल दिया। |
| |
|
| |
नैनो के टक्कर में आरई-६० |
| |
|
| |
 |
बजाज ऑटो ने ३ जनवरी को अपनी बहुप्रतीक्षित 'अल्ट्रा स्मॉल कार' आरई-६० पेश की। इसके इंजन की क्षमता २०० सीसी और माइलेज ३५ किमी प्रति लीटर है। कंपनी ने इस कार का निर्माण निसान और |
|
| |
रेनो जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के सहयोग से किया है। इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया गया लेकिन कंपनी अगले कुछ महीनों में इसे विधिवत लॉन्च करेगी। यह सवा लाख से दो लाख के बीच हो सकती है। |
| |
|
| |
आम बजट १९ मार्च को |
| |
|
| |
 |
देश के पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव के चलते वित्त मंत्री अब आम बजट १९ मार्च को पेश करेगें। बजट सत्र अंतिम सप्ताह के बजाय १२ मार्च से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश और |
|
| |
उत्तराखण्ड सहित पांचो राज्यों में चुनाव प्रक्रिया चार मार्च तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद सरकार बनाने की जद्दोजहद शुरू होगी। सरकार इन राज्यों में राजनीतिक उठापटक के बीच बजट पेश नहीं करना चाहती, इसलिए बजट सत्र विलंब से शुरू होगा। |
| |
|
| |
नीतीश को इनोवेशन अवार्ड |
| |
|
| |
 |
बिल गेट्स एंड मेलिंडा फाउंडेशन की तरफ से दिया जाने वाला पहला वैक्सीन इनोवेशन अवार्ड बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिलना तय है। बिहार में पोलियो टीकाकरण को कारगर रूप से लागू करने और इसकी वजह से पोलियो के लगभग खत्म हो जाने के |
|
| |
कारण फाउंडेशन ने उनके नाम पर सहमति जताई है। नीतीश को पुरस्कार दिए जाने का प्रस्ताव भारत के विदेश मंत्रालय ने भेजा था। यह अवार्ड किसी व्यक्ति या टीम को टीकाकरण को प्रभावी एवं अलग तरीके से लागू करने पर देने का फैसला किया था। इसके तहत ढाई लाख डॉलर की राशि दी जाएगी। |
| |
|
| |
राजनयिक के साथ दुर्व्यवहार |
| |
|
| |
 |
दो भारतीय बंधकों को रिहा कराने का प्रयास कर रहे भारतीय राजनयिक एस बालाचंद्रन की पूर्वी चीन के एक कोर्ट में ३१ दिसंबर को कुछ स्थानीय व्यापारियों ने पिटाई कर दी। बालचंद्रन चीन के यिवू इलाके की एक अदालत में कथित तौर पर |
|
| |
अगवा किए गए भारतीय व्यापारियों को छुड़वाने के लिए बातचीत कर रहे थे। कार्यवाही के दौरान उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इससे वे बेहोश होकर गिर गए और उनकी हालत बिगड़ गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डायबिटीज से पीड़ित राजनयिक को अदालत में पांच द्घंटे चली इस कार्यवाही के दौरान कुछ खाने या दवाई लेने की इजाजत नहीं दी गई जिसकी वजह से वह बेहोश हो गए। भारत का कहना है कि वह अपने राजनयिकों के साथ इस तरह का बर्ताव स्वीकार नहीं कर सकता। |
| |
|
| |
डॉक्टरों की हड़ताल खत्म |
| |
|
| |
 |
राजस्थान में ११ दिन तक चली डॉक्टरों की हड़ताल १ जनवरी को समाप्त हो गया। गिरफ्तार डॉक्टरों की रिहार्ई और अति आवश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम (रेस्मा) हटाने की द्घोषणा के बाद |
|
| |
डॉक्टर काम पर लौटे आए। सरकार ने डॉक्टरों की मांगों और उनके अन्य मुद्दों को सुलझाने के लिए पांच मंत्रियों की समिति बनाई है। |
| |
|
| |
भारत जापान समझौता |
| |
 |
भारत और जापान के बीच २९ दिसंबर को आर्थिक सहयोग बढ़ाने के उपायों के तहत १५ अरब डॉलर का मुद्रा संबंधी एक करार किया गया। इसके जरिए दोनों देश अपनी- अपनी मुद्रा को अमरीकी डॉलर में परस्पर अदला-बदली कर सकेंगे। इस करार के बाद दोनों देशों |
|
| |
को नकदी की कमी से लड़ने के लिए एक दूसरे के विदेशी विनिमय का इस्तेमाल करने में मदद भी मिलेगी। इससे भारतीय मुद्रा 'रूपया' को मजबूती मिलने की उम्मीद है जो एशिया की पिछले साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही है। |
| |
|
| |
मतदाताओं को जागरूक करेंगे आमिर |
| |
|
| |
 |
प्रदेश विधान सभा चुनाव २०१२ में खड़े हो रहे दबंग, बाहुबली और धनबलियों की पोल खोलने की तैयारी इलेक्शन वॉच ने कर ली है। इस बार इलेक्शन वॉच की टीम मतदाताओं को ईमानदार और |
|
| |
कर्तव्यनिष्ठ प्रत्याशियों को चुनने के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को जोड़ा गया है। आमिर खान के संदेश वाले वीडियो-फिल्म मतदाताओं के बीच दिखाने की तैयारी है। एसएमएस से भी आमिर का संदेश प्रदेश के आम मतदाताओं तक पहुंचेगा। |
| |
|
| |
ह्वाई दिस हीरोगिरी डी ... ़ ़ |
| |
|
| |
 |
कोलावेरी डी गीत की दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के मकसद से कोलकाता पुलिस ने अब इसी तर्ज पर एक अनूठा अभियान शुरु किया है। इसका मकसद बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल |
|
| |
चलाने वालों में जागरूकता फैलाना है। इसकी कैचलाइन है व्हाई दिस हीरोगिरी, हीरोगिरी, हीरोगिरी डी? कोलकाता में जगह-जगह ऐसे होडिर्ंग लगाए गए हैं। इन पर बिना हेलमेट के बाइक चलाते दो लोगों को दिखाया गया है जिनमें युवक किसी युवती को पीछे बैठा कर जा रहा है। इससे पहले भी कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से चौराहों पर टैगोर की कविताओं पर अधारित संगीत बजाने का प्रयोग हो चुका है। |
| |
|
| |
पत्रकार प्रोतसाहन पुरस्कार |
| |
|
| |
 |
पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर मेवाड़ संस्थान वसुंधरा में 'सातवां पत्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार' संपन्न हुआ। हिन्दी रिपोर्टर में प्रथम पुरस्कार संजीव कुमार और |
|
| |
द्वितीय मदन पांचाल को दिया गया। इन्हें यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एवं जी न्यूज के पॉलीटिकल एडिटर पुण्य प्रसून वाजपेयी ने दिया। इसके अलावा फीचर राइटिंग, फोटोग्राफिंग और कॉर्टूनिंग में छह अन्य को सम्मानित किया गया। इनका चयन समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार जगदीश उपासन, हरिशचंद्र शुक्ल ने कॉक आदि के समूह निर्णय में हुआ। |
| |
|
| |
 |
| |
|