Untitled Document
  19 &02&12 && 26&02&12
The IT Post - News in IT Industry
 
 
 
 
   
 
 
 

क्या चुनाव आयोग की सख्ती से प्रदेश में हुए चुनावों में नेताओं के खर्च पर लगाम लग सका ?

 
 
   
 
  8
  12
 
आस्था की पगडंडी पर चलने वालों
 
Check Your Weekly Forecast
वेबसाइट देखी गई 294479 बार
 
 
  Welcome
 
   
  इजरायली दूतावास पर धमाका
   
 

दिल्ली में १३ फरवरी को इजराइल दूतावास के बाहर एक राजनयिक की कार में धमाका हुआ। इस धमाके में दो लोग द्घायल हुए। इस द्घटना में कार को निशाना बनाया गया। ज्यादातर नुकसान आग लगने से हुआ। दिल्ली और जॉर्जिया के तिब्लिसी शहर में धमाके लगभग एक ही समय पर हुए.। इन

 

धमाकों के लिए इजराइल ने ईरान को दोषी ठहराया है। इसके जवाब में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक इजराइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध का माहौल बनाने के लिए इन द्घटनाओं को अंजाम दिया है। इस द्घटना के तार बैंकाक से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच से ऐसे संकेत मिले हैं कि दिल्ली और बैंकॉक में हुए धमाकों में कई तरह की समानताएं हैं।

   
  खुर्शीद ने मांगी माफी
   
 
केद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों
के आरक्षण को लेकर अपने बयान से उठे विवाद में चुनाव आयोग से खेद प्रकट किया है। खुर्शीद के खेद व्यक्त करने के बाद चुनाव आयोग ने भी इस मामले का अंत करने का निर्णय लिया है। खुर्शीद ने आयोग को लिखे एक पत्र में कहा है कि उनकी मंशा
  आदर्श आचार संहिता को तोड़ने की नहीं थी। खुर्शीद के इस पत्र से पहले उनकी पार्टी कांग्रेस ने अपने आप को इस विवाद से अलग कर लिया था। चुनाव आयोग की राष्ट्रपति से खुर्शीद की शिकायत के बाद कांग्रेस ने खुर्शीद के विवादित बयान को उनका निजी बयान करार दिया था।
   
  साहित्य अकादमी पुरस्कार
   
 

हिंदी के सुप्रसिद्ध कथाकार काशीनाथ सिंह समेत २३ भारतीय
भाषाओं के लेखकों को १४ फरवरी को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अकादमी के अध्यक्ष एवं बांग्ला के प्रख्यात लेखक सुनील गंगोपाध्याय ने एक समारोह में इन लेखकों को पुरस्कार प्रदान किया।

  प्रत्येक लेखक को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्व, शाल आदि भेंट किए गए। समारोह में प्रख्यात हिंदी आलोचक डॉ ़ नामवर सिंह मुख्य अतिथि थे। असमिया के लेखक कबीन फूकन को मरणोपरांत अकादमी पुरस्कार दिया गया।
   
  पाकिस्तान यात्रा पर मीरा कुमार
   
 
पड़ोसी देश पाकिस्तान में तख्ता पलट की संभावनाओं के बीच लोकसभा
अध्यक्ष मीरा कुमार पहली बार पाक दौरे पर जा रही हैं। २१ फरवरी से शुरू हो रहे पांच दिवसीय पाकिस्तानी दौरे में वह देश की आंतरिक राजनीति पर भी चर्चा करेंगी। इसमें पाक में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने पर बातचीत होगी। यह
 

महज संयोग ही है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में इस वक्त महिला स्पीकर हैं। और दोनों ही स्पीकरों में रिश्ते भी काफी मधुर हैं। मीरा कुमार को
पाकिस्तान दौरे का न्योता मार्च २०११ में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भारत यात्रा के दौरान दिया था।

   
  ब्लू सिटी बनेगा कोलकाता
   
 
पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर पश्चिम बंगाल की राजधानी
कोलकाता भी अब जल्दी ही ब्लू सिटी में बदल जाएगा। बदलाव की लहर पर सवार होकर पिछले साल बंगाल की सत्ता संभालने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चटख नीले रंग को इस महानगर की थीम बनाने का फैसला
  किया है। उनके निर्देश पर महानगर में रोड डिवाइडर से लेकर फ्लाईओवरों, पाकोर्ं की चारदीवारियों और पेड़ों तक को सफेद और नीले रंगों से सजाया जा रहा है। यही नहीं, अब महानगर की पहचान रही परंपरागत पीले रंग की टैक्सियां भी जल्दी ही सफेद और नीले रंग में रंगी नजर आएंगी। परिवहन विभाग ने राज्य की तमाम सरकारी बसों को भी परंपरागत लाल रंग की बजाय इसी रंग में रंगने का फैसला किया है।
   
  नहीं रहीं गायिका ह्यूस्टन
   
 
अमेरिका की मशहूर पॉप गायिका ह्विटनी ह्यूस्टन का ४८ वर्ष की उम्र
में ११ फरवरी को निधन हो गया। उनकी मौत से प्रशंसकों को गहरा धक्का पहुंचा है। नशीले पदार्थो के सेवन के चलते ह्यूस्टन का जीवन काफी उथल-पुथल भरा रहा। गायक बॉबी ब्राउन के साथ उनकी शादी भी सामान्य नहीं रही। अपने करियर के
  शिखर के दिनों में ह्यूस्टन को कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें दो एमी, छह ग्रैमी सहित ४१५ पुरस्कार मिले। ह्यूस्टन ने वर्ष १९९२ में फिल्म 'द बाडीगार्ड' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा और उन्हें अपनी भूमिका के लिए काफी सराहना मिली।
   
  ईरान की परमाणु ललकार
   
 
पश्चिमी देशों की तेज होती द्घेराबंदी और इजरायल के
लोगों पर आतंकी हमले के आरोपों के बीच ईरान ने विद्रोही तेवर अपना लिया है। इसने १५ फरवरी को न सिर्फ पहली बार देश में ही संवर्द्धित परमाणु ईंधन रॉड लगाया बल्कि अपना परमाणु संयंत्र भी पहली बार दुनिया को दिखाकर पश्चिमी
  ताकतों को चुनौती दे दी है। उत्तरी ईरान में स्थिति परमाणु रिएक्टर में राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने खुद परमाणु ईंधन रॉड को लगाया। इससे पहले उन्होंने यूरोपीय संद्घ के ६ देशों नीदरलैंड, स्पेन, इटली, फ्रांस, ग्रीस और पुर्तगाल को कच्चे तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की द्घोषणा की। हालांकि बाद में इसे ईरान ने नकार दिया।
   
  जेल मैं कैदी स्वाहा
   
 
होंडूरास की एक जेल में भीषण आग में ३५० से ज्यादा कैदी
मारे गए। जेल में लगी इस आग से ४५० से ज्यादा कैदी जेल से फरार भी हो गए। इस देश की राजधानी तेगुसिगाल्पा से लगभग सौ किलोमीटर उत्तर में स्थित कोमायागुआ की इस जेल में ८०० से ज्यादा कैंदी थे।
  जेल के एक अधिकारी के मुताबिक कई कैदी या तो अपनी कोठरियों में जल गए या फिर उनकी दम द्घुटने से मौत हो गई। कुछ कैंदियों ने जेल की छत तोड़कर इमारत से बाहर कूद कर जान बचाई। यह आग १४ फरवरी की देर रात को लगी जिसकी वजह बिजली में आई गड़बड़ी है।
   
  भारत-मॉरीशस समझौता
   
 
भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय समझौते का निवेशकों द्वारा कर चोरी में दुरूपयोग किए जाने की समस्या का मॉरीशस ऐसा समाधान ढूंढेगा, जो दोनों देशों को स्वीकार्य हो। भारत दोहरे कराधान निवारण समझौते (डीटीए) में संशोधन चाहता है, ताकि मॉरीशस से होने वाले निवेश पर
  पूंजी लाभ कर लिया जा सके। देश में होने वाले कुल विदेशी निवेश का ४० फीसदी मॉरीशस से होकर आता है और इसका मकसद कर बचाना होता है। समिति में दोनों देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसका गठन २००६ में हुआ था। इसका मकसद डीटीए में संशोधन के लिए सुझाव देना है ताकि इसका दुरुपयोग नहीं हो। लेकिन दोनों देशों के बीच पूंजी लाभ कर जैसे कुछ मुद्दों पर मतभेद के कारण वार्ता अवरुद्ध हो गई थी।
 
 
 
 
Logout  
 
 
इस देश में यदि कोई फल-फूल रहा है तो वह है हमारा सामंती लोकतंत्र। और इसका विस्तार
 
पहाड़ दरअसल वैसा नहीं है, जैसा वह सैलानियों को दिखाई देता है ...।' इस पंक्ति से टिहरी और
 
भाजपा के दो गुटों (मदन कौशिक और कमल जौरा) की आपसी प्रतिद्वंदता के कारण हरिद्वार नगर निगम कंगाली के
उत्तराखण्ड में रिकॉर्ड मतदान कराकर भले ही चुनाव आयोग सीना चौड़ा किये हुए है। मगर कई
`
जसपुर। कहने को तो बुनकर सूत पिरो कर उन्हें सुन्दर कपड.ों में तब्दील करते हैं। लेकिन उनके खुद के जीवन में सुंदरता
रात में महिलाओं का द्घर से निकलना सुरक्षित नहीं है। इसलिए उन्हें अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद रखना चाहिए।' यह
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित राजाजी नेशनल पार्क विवादों के केंद्र में है। वजह चिला
दिल्ली में १३ फरवरी को इजराइल दूतावास के बाहर एक राजनयिक की कार में धमाका
पिछले साल विवाद में द्घिरने के बाद एंट्रिक्स-देवास करार
रद्द कर दिया गया। रद्द हुआ यह
धर्म जीना सिखाता है। सच्चा धर्मगुरु जीवन को सुख- शांति और रोशनी से भर देता है। धर्म को दुकान बनाने वाले बेशुमार
युवराज सिंह बीमार हैं। खेल से लेकर मीडिया जगत सभी उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बेशक कॅरियर के उफान पर युवराज
 
The IT Post - News in IT Industry