छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तरह-तरह की अटकलें थीं। साय भी गाहे-बगाहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शीघ्र होगा कहकर बयान भी आते रहे हैं। अब चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार जून तक के लिए टल गया है। क्योंकि साय ‘सरकार का सुशासन’ त्यौहार शुरू हो गया है। इसमें मंत्री से लेकर भाजपा के पदाधिकारी और विभागों के आला अधिकारी से लेकर नीचले स्तर के कर्मचारी तक व्यस्त रहेंगे। ‘सुशासन त्यौहार’ में फिलहाल लोगों से समस्याओं और मांगों के आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके बाद एक माह में आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। खुद मुख्यमंत्री साय शिविर लगाकर 10 से 15 गांवों के लोगों की एक साथ समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ऐसे में फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की सम्भावना कम दिख रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो साय को अभी शीर्ष नेतृत्व से ही हरी झंडी नहीं मिली है। इस कारण से मामला लटक गया है।
अभी नहीं होगा साय मंत्रिमंडल विस्तार!

