बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही अभी करीब सात-आठ महीनों का समय शेष है लेकिन सूबे की सियासत में अभी से दल बदल की अटकलें शुरू हो गई हैं। बीते दिनों विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की दो दिवसीय राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा संगठन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और मजबूत हो रहा है। आने वाला चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। गलतियां हमसे भी हो सकती हैं और आपसे भी, लेकिन उससे आगे बढ़कर हमें नए सिरे से संघर्ष करने के लिए विचार करना होगा और हमें लक्ष्य भी प्राप्त करना होगा। सही अर्थों में हमारी पार्टी की नीति और प्राथमिकता गरीबों के कल्याण की रही है। आज राजनीति में काफी बदलाव आया है हमें भी अन्य दलों से मुकाबला करने के लिए वैसे ही बदलाव लाना होगा। सहनी के इस वक्तव्य के बाद से राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सहनी एक बार फिर एनडीए का सहारा बनेंगे या महागठबंधन में बंधे रहेंगे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD