केरल से लोकसभा सांसद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थाई सदस्य शशि थरूर इन दिनों पार्टी नेतृत्व से खासा खफा नजर आ रहे हैं। उनकी पार्टी के प्रति नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी व्यथा लिखते हुए स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि वह पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं। उनके इस बयान ने कांग्रेस के भीतर तो खलबली मचाने का काम किया ही है, भाजपा भीतर भी सरगर्मी पैदा कर डाली है। खबर गर्म है कि थरूर आने वाले समय में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की शरण में जा सकते हैं। कहा-सुना तो यह भी जा रहा है कि वे लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे और भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज देगी। इतना ही नहीं केरल में अपनी जड़ें मजबूत करने की मंशा चलते थरूर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल कराया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो 2026 में केरल में सत्ता वापसी का सपना देख रही कांगे्रस के लिए यह बड़ा झटका साबित होगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD