Sargosian / Chuckles

राजस्थान भाजपा में बदलाव के आसार

पिछले कुछ समय से राजस्थान भाजपा में बदलाव की अटकलें थी जिन्हें हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे ने बल दे दिया है। नड्डा के दौरे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्यकारिणी में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है और संगठन में भी बदलाव हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्य कार्यकारी समिति में नए नेताओं को शामिल करने के लिए सूची सौंपी है जिस पर केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। नई दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही नई टीम की घोषणा होने की उम्मीद है जिससे पार्टी में नए बदलावों की शुरुआत होगी। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि इन बदलावों के जरिए पार्टी नए नेतृत्व को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश कर सकती है। लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी में ये बदलाव होने में अभी समय है। जब बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव हो जाएगा तभी राजस्थान में बीजेपी कार्यकारिणी में बदलाव होगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD