हरियाणा कांग्रेस में भारी उठापटक को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी संभाल नहीं पा रही हैं। विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की लिस्ट जारी होते ही टिकट पाने से वंचित नेताओं ने खुलकर आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सबसे ज्यादा शोर 6 बरस तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक तंवर मचा रहे हैं। गांधी परिवार के खासे करीबी माने जाने वाले तंवर ने कांग्रेस मुख्यालय में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर सोनिया गांधी को हैरत में डाल दिया। तंवर ने दरअसल हरियाणा कांग्रेस में अपने समर्थकों को एक ऑडियो मैसेज भेज पार्टी मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन के लिए आने को कहा। इस मैसेज में तंवर ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जब पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी के नेतृत्व में इलेक्शन कमेटी टिकट फाइनल कर रही थी तभी यह प्रदर्शन बाहर चल रहा था। खबर है कि सोनिया गांधी तंवर के इस आरोप से बेहद आहत हैं कि हरियाणा में विधानसभा टिकटों को बेचा जा रहा है। खबर यह भी है कि पार्टी नेतृत्व चुनाव से पहले ही तंवर को पार्टी से निष्कासित कर सकता है।
तवंर के तेवर से हैरान सोनिया

