entertainment

शो में अश्लीलता

उल्लू ऐप का चर्चित शो ‘हाउस अरेस्ट’ का विवाद डिजिटल कंटेंट की सीमाओं और सेंसरशिप की आवश्यकता पर एक महत्वपूर्ण बहस को जन्म दे रहा है। एजाज खान का ये शो इन दिनों अश्लील कंटेंट को लेकर गम्भीर विवादों में घिर गया है। इस शो में दिखाई गए बोल्ड सीन, अश्लील संवाद और यौन संकेतों वाले दृश्य ने देश के एक बड़े वर्ग को झंकझोर कर रख दिया है। एक ओर जहां निर्माता इसे रचनात्मक स्वतंत्रता का नाम देते हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक संगठन इसे सांस्कृतिक शरण का कारण बताते हैं। सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक संगठनों और सरकारी संस्थाओं तक में इस शो की आलोचना हो रही है। कई एफआईआर दर्ज हुई है। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन जारी कर पेश होने को कहा गया है

अभिनेता एजाज खान का नया वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ इन दिनों अश्लील कंटेंट को लेकर गम्भीर विवादों में घिर गया है। इस शो में दिखाई गए बोल्ड सीन, अश्लील संवाद और यौन संकेतों वाले दृश्य ने देश के एक बड़े वर्ग को झंकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक संगठनों और सरकारी संस्थाओं तक इस शो की आलोचना हो रही है कई एफआईआर दर्ज हुई साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन जारी कर पेश होने को कहा गया है। विवाद को बढ़ता देख उल्लू ऐप ने इसके सभी एपिसोड्स हटा लिए हैं। लेकिन इस तरह के शो ने एक बार फिर ओटीटी पर सेंसरशिप की मांग जोर पकड़ रही है।

विवाद का कारण

अभिनेता एजाज खान का रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’, जो उल्लू ऐप पर 20 अप्रैल से स्ट्रीम हो रहा था वो अश्लील कंटेंट के आरोपों के चलते विवादों के केंद्र में है। शो के कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिनमें महिला प्रतिभागियों को कथित तौर पर उनकी सहमति के बिना अश्लील टास्क, जैसे कपड़े उतारने और कामसूत्र पाॅजीशन जैसे चैलेंज दिए गए थे। शो की एक क्लिप में एजाज खान एक महिला कंटेस्टेंट से सवाल करते हैं, ‘क्या तुमने कभी सेक्स पाॅजीशन के बारे में सुना है?’ जब कंटेस्टेंट जवाब देने में संकोच करती है, तो एजाज अन्य कंटेस्टेंट्स से पाॅजीशंस दिखाने के लिए कहते हैं। दूसरे दृश्य में शो के दौरान लड़कियों से उनके ब्रा, पेंटी उतरवाए जाते हैं। जैसे-जैसे लड़कियां अपने

अंडरगारमेंट्स उतारती है वैसे शो का होस्ट और बाकि लोग हूटिंग करते हैं, तालियां बजाते हैं। इस सभी दृश्य में स्पष्ट रूप से यौन संकेत और संवाद शामिल थे। इन क्लिप के वायरल होने के बाद जनता ने इसे ‘भारतीय संस्कृति के खिलाफ’ और ‘युवा दिमाग को भ्रष्ट करने वाला’ बताया। दर्शक एजाज खान और प्रोडूसर को गाली दे रहे हैं, साथ ही सूचना प्रसारण मंत्रालय को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर रुठंद
न्ससन।चच ट्रेंड करने लगा और शो को बैन करने की मांग तेज हो गई।

कानूनी कार्रवाई

2 मई को मुम्बई पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें एजाज खान, शो के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू ऐप के अन्य सम्बंधित व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं की अश्लील चित्रण अधिनियम की सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग का हस्तक्षेप

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शो के कंटेंट को अश्लील और महिलाओं का अपमान करने वाला माना। 2 मई को एनसीडब्ल्यू ने एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन जारी किया, जिसमें 9 मई को पेश होने का आदेश दिया गया।

सोशल मीडिया और आम जनता की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस शो की कड़ी आलोचना की है। यूजर बोल रहे हैं कि ऐसे शो हमारी संस्कृति के खिलाफ है। इस तरह के शो बच्चों पर बुरा असर डाल सकते हैं, इन्हें बैन किया जाना चाहिए।

सोनू कुमार का कहना है कि ‘अगर ऐसी हरकतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही तो इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है। जिस टीवी शो में कभी रामायण, महाभारत जैसे धार्मिक चीजें चलती थी, आज मुस्लिम, सेक्स पाॅजीशन के बारे में ज्ञान दे रहे हैं। वहीं लाइव ऐसे अगर चलता रहा तो हमारी आने वाली नई जेनरेशन का क्या होगा?’

वर्षा वर्मा ने लिखा- ‘कहां है सेंसर बोर्ड? शो के नाम पर पाॅर्न परोस रहे हैं। कोई लगाम नहीं रह गई। नेम और फेम के नाम पर जिस राह लड़कियां चल पड़ी हैं आग लगे उस नेम-फेम को।’

अजीत सिंह तोमर लिखते हैं- ‘ये घटिया सोच को बढ़ावा देने वाला शो है? ‘रियलिटी शो’ के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसी जा रही है! क्या अब मनोरंजन का मतलब सिर्फ गंदगी फैलाना रह गया है? एजाज खान को होस्ट बनाया है, ये ‘हाउस अरेस्ट’ नहीं, समाज की सोच को गिरफ्त में लेने की साजिश है। तुरंत इस शो पर कार्रवाई होनी चाहिए!’

गहना वशिष्ठ का बयान

इस विवाद पर गहना वशिष्ठ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- ‘मैंने शो में अपनी मर्जी से भाग लिया था और मुझे किसी ने भी कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया।’ गहना का यह भी कहना था कि शो में जो कुछ हुआ, वह सभी की सहमति से हुआ था और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बाॅलीवुड के कुछ सितारे जैसे प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और राधिका आप्टे के बोल्ड सीन पर क्यों कोई सवाल नहीं उठाया गया, जबकि उनके शो में भी यही सामग्री दिखाई गई है। गहना ने कहा, ‘हमने तो सिर्फ बिकनी और लिंजरी तक एक्सपोज किया, जबकि वे पूरी तरह से न्यूड थे।’

पहले भी विवादों में रह चुके हैं गहना और एजाज खान

गहना वशिष्ठ पहली बार 2021 में चर्चा में आईं जब मुम्बई पुलिस ने उन्हें पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर कुछ वेब सीरीज और वीडियो के निर्माण व निर्देशन में अश्लीलता फैलाने का आरोप था, वहीं एजाज खान को भी नारकोटिक्स और अश्लील सामग्री से जुड़ी जांच में गिरफ्तार किया गया था। भले ही एजाज की गिरफ्तारी का सीधा सम्बंध ‘हाउस अरेस्ट’ शो से नहीं था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में उनके और गहना के सम्बंध, व दोनों के कुछ काॅमन सोशल सर्कल्स की पड़ताल सामने आई थी।

‘हाउस अरेस्ट’ शो का यह विवाद डिजिटल कंटेंट की सीमाओं और सेंसरशिप की आवश्यकता पर एक महत्वपूर्ण बहस को जन्म देता है। एक ओर जहां निर्माता इसे रचनात्मक स्वतंत्रता का नाम देते हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक संगठन इसे सांस्कृतिक क्षरण का कारण बताते हैं। ओटीटी प्लेटफाम्र्स पर निगरानी और गाइडलाइंस के बाद भी बोल्ड कंटेंट का फ्लो जारी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और सम्बंधित प्राधिकरण इस मामले में आगे क्या कदम उठाते हैं। लेकिन इस मामले के कानूनी पहलू, सामाजिक प्रभाव और सेंसरशिप पर बहस जारी रहेगी।

राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रियाएं

इस विवाद ने राजनीति में भी हलचल मचा दी है। झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो को शेयर करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘यह शो हमारी संस्कृति के खिलाफ है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।’

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मुद्दे को संसद की स्थायी समिति में उठाया है। उन्होंने कहा कि ‘उल्लू ऐप और एएलटी बालाजी जैसे प्लेटफाम्र्स ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अश्लील सामग्री पर प्रतिबंध से बचने के लिए कई तरीके अपनाए हैं।’

विवाद के बाद, उल्लू ऐप ने ‘हाउस अरेस्ट’ शो को अपनी स्ट्रीमिंग सेवा से हटा लिया है। हालांकि ऐप की ओर से इस कदम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD