Country

हरियाणा में खुलेंगे 11 नए कॉलेज 

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर प्रदेश के युवाओं को तोहफा दिया है। तोहफे में सरकार ने 11 नए कॉलेज बनाने का ऐलान किया हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हर कॉलेज 10 किलोमीटर की दूरी पर खोला जाएगा। अगर ऐसा होता है तो हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां 15 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज होगा।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 वर्षों के दौरान प्रदेश में 75 कॉलेज खुले, जबकि पिछले 5 वर्षों में सरकार ने 97 नए कॉलेज खोले हैं। नई शिक्षा नीति के हर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। राज्य में अभी 161 सरकारी कॉलेज हैं। कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि यह पंचकूला के लिए ऐतिहासिक दिन है। मोरनी हिल्स जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अब तक कोई कॉलेज नहीं था। यहां मुख्यमंत्री ने एक बड़ी सौगात दी है।

सीएम ने यह भी ऐलान किया कि “बाल आश्रम में रह रहे बच्चों के लिए सरकार विशेष पॉलिसी बनाएगी, ताकि उन्हें पढ़ने समेत विभिन्न कार्यों में परेशानी न हो। पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को वृक्षबंधन का कार्यक्रम बनांना होगा। हमें वृक्षों को भी रक्षासूत्र में बांधना होगा। उन्होंने वृक्षों को रक्षासूत्र बांधते हुए इनकी परवरिश करने का संकल्प दिलाया। उनहोंने उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई वृक्षबंधन डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया और इसका एप भी लॉन्च किया। इस पर कोई भी विद्यार्थी पौधोरोपण व उसकी सुरक्षा करके फोटो अपलोड कर सकता है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD