Uttarakhand

एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग तोड़ 30 फुट गहरे नाले में गिरी बस, 29 की मौत, 20 घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार 8 जुलाई को तड़के एक बड़े सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। इनमें से 18 की पता चल चुका है। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाले के पास हुआ जब अवध डिपो की बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फुट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 50 लोग सवार थे। मौके राहत बचाव कार्य जारी है। खाई में पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। बस लखनऊ से गाजियाबाद जा रही थी। आगरा एसएन मेडिकल काॅलेज और कृष्णा अस्पताल के निकट गिरी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने घायलों और मृतकों के घरवालों से मुलाकात की। व्यवस्थाओं का हाल जाना। डीएम और एसएसपी के साथ तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर पर कहा, लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच यात्री बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना हो गई। एत्मादपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे बहते नाले में गिर गई। पानी भरे होने की वजह से राहत कार्य में मुश्किल आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगरा के पास हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में घटना की जांच करने के लिए परिवहन आयुक्त, मंडल कमांडर और आईजी आगरा की एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए लंबी अवधि की सिफारिशों पर घटना के कारण और रिपोर्ट पर भी रिपोर्ट देगी।

आगरा के डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 .30 बजे हुई। तेज रफ्तार बस ने बैरियर तोड़ते हुए नाले में गिर गई। सर्च आॅपरेशन चल रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क दुर्घटना पर जिला मजिस्ट्रेट से बात की और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि हो सकता है ड्राइवर की आंख लगने की वजह से हादसा हुआ हो। बहरहाल रेस्क्यू आॅपरेशन लगभग पूरा हो चुका है।

आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने भी बताया कि इस हादसे में 29 शवों को निकाला जा चुका है। एक घंटे में राहत बचाव पूरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि नाले में पानी होने की वजह से मौतों का आंकड़ा ज्यादा है। रोडवेज बस हादसे का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर.18001802877 जारी हो गया है। आरएम के फोन नंबर 9412781886 पर भी किसी सूचना के लिए संपर्क कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आगरा आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजे का ऐलान किया है। भीषण सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए।

मृतकों के नाम
1 ़सिद्धार्थ दुबे पुत्र राजनेश कुमार, निवासी मकान नंबर 13 जगन्नाथपुर तिवारीगंज चिनहट, लखनऊ
2 ़सत्यप्रकाश शर्मा पुत्र स्व ़ मेवाराम शर्मा निवासी मकान नंबर 18 सेक्टर 2 चिरंजीव विहार, गाजियाबाद
3 ़धीरज पांडे पुत्र प्रेमप्रकाश, निवासी 53/21 सेक्टर 1 गोमतीनगर, लखनऊ
4 ़अविनाश अवस्थी पुत्र अंशुमान, निवासी 291/2 पटपड़गंज, तालकटोरा, लखनऊ
5 ़सत्यप्रकाश तिवारी पुत्र उमेश चंद निवासी मुनईपुरवा, फरमूचांदपुर, गोंडा
6. आदित्य कश्यप पुत्र मनीष, निवासी हिन्दुस्तान मोटर्स, सिनेमा रोड सदर, गोरखपुर
7 , प्रेमचंद्र पुत्र रामकुमार, निवासी खेरी बदालन कुरुक्षेत्र हरियाणा
8 ़ विजय बहादुर सिंह पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह निवासी बरपुरवा बहेरिया थोर्बारा घुरवाला, रायबरेली
9 ़हजूर आलम पुत्र मंसूर अली, निवासी एन 123/16 लालबाग आजादपुर, नाॅर्थ वेस्ट दिल्ली
10 ़प्रयाग मिश्रा
11 ़दीपक सिंह पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी सी 5466 राजाजीपुरम, लखनऊ
12. धीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह, निवासी 341 माॅडल काॅलोनी दीप बंगला चैक के पास पुणे
13. अंकुश श्रीवास्तव पुत्र सूर्यवंश लाल, निवासी पैरी हवा गांधीनगर अमृत बस्ती
14. इंतिखाब अहमद पुत्र आफताब अहमद, निवसी 11/421 इंदिरानगर सेक्टर 11, लखनऊ
15. अमित कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी 94 इक्वारा थाना बांसगांव जिला, गोरखपुर
16. दीपक कुमार पांडे पुत्र सीतराम पांडे निवासी शाहपुरए भोजपुर, जिला बिधर
17. आकाश श्रीवास्तव पुत्र सतीशचंद्र निवासी इंदिरानगर 813ध्1 सेक्टर 11, लखनऊ
18. अज्ञात रोडवेज कर्मचारी

घायलों की सूची
1. प्रवेश उम्र 19, निवासी आजमगढ़
2. दिलीप उम्र 35, निवासी लखनऊ
3. सुनीता उम्र 35 व एक बच्चा, निवासी रायबरेली
4. अशोक उम्र 34, निवासी हापुड़
5. शौर्य उम्र 39 निवासी मिर्जापुर
6. साहब उम्र 28 वर्ष, निवासी कानपुर
7. ऋषि यादव उम्र 21 निवासी बाराबंकी
8. प्रवेश कुमार उम्र 31 वर्ष, निवासी आजमगढ़
9. संजीत कुमार उम्र 44, निवासी सुल्तानपुर
10. मनीष कुमार उम्र 35 ,निवासी बाराबंकी
11. मंजेश कुमार उम्र 57, निवासी गाजियाबाद
12. गौरव उम्र 31, निवासी लखनऊ
13. जुनैद आलम उम्र 27 वर्ष मुरादाबाद
14. प्रतीक एसएन अस्पताल निवासी आगरा
15. अर्पित उम्र 24, निवासी इलाहाबाद
16. मेहदीब उम्र 33, निवासी लखनऊ
17. प्रियांशी उम्र 23 वर्ष, निवासी लखनऊ
. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिर गई। बचाव एवं राहत का काम जा रही है। अभी तक 29 शव निकाल लिए गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 15 से 20 घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD