Country

एशियाई खेल में भारत ने जीते 100 पदक

 

वर्ष 2023 एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 14वें दिन की सुबह भारत की झोली में पांच पदक हासिल किये हैं। शूटिंग में ज्योति और ओजस ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला कबड्डी टीम भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही है। तीरंदाजी में अभिषेक ने रजत और अदिति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दिन का पहला पदक कंपाउंड तीरंदाजी में आया। अदिति ने महिला एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद इसी प्रतियोगिता में ज्योति ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।

 

एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। पिछले 13 दिन में भारत ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच और 13वें दिन नौ पदक जीते थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्ण; 25
रजत; 35
कांस्य; 40
कुल; 100

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।

कंपाउंड तीरंदाजी में भारत को दो पदक मिले हैं। ओजस देवतले ने स्वर्ण और अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया है। फाइनल में दोनों भारतीय तीरंदाजों के बीच मुकाबला था। ऐसे में देश को दोनों पदक मिलने तय थे, लेकिन व्यक्तिगत रूप से दोनों को पदक का रंग तय करना था। ओजस ने 149 के स्कोर के साथ स्वर्ण और अभिषेक ने 147 का स्कोर कर रजत ने जीत हासिल की है।

महिला कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड बनाते हुए 149-145 के अंतर से फाइनल मैच अपने नाम किया है। इन्होने दक्षिण कोरिया की सो सी को हराया। कंपाउंड आर्चरी में भारत ने सभी प्रतियोगिताएं जीती हैं।

96 पदक के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। 13 दिन में भारत ने 95 पदक जीते थे और आज सुबह अदिति ने कांस्य जीतकर भारत के पदकों की संख्या को 100 के बेहद करीब पहुंचा दिया।

अदिति स्वामी ने आज देश को पहला पदक दिलाया। महिला तीरंदाजी की एकल प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया है। पहली बार एशियाई खेलों में भाग ले रही अदिति ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इंडोनेशिया की रतिह फदली के खिलाफ 146-140 के अंतर से जीत हासिल की।

You may also like

MERA DDDD DDD DD