Country

सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता

बादल

सिक्किम में प्रकृति ने कहर दिखाया है जहाँ बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गयी जिसकी वजह से सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। जिनकी तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। डिफेंस के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ल्होनक झील के ऊपर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास बादल फटा, इसके बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।

 

बादल

 

रिपोर्ट्स के अनुसार नदी से लगे इलाके में सेना का कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया। वहीं गुवाहाटी के डिफेंस जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा दी के अनुसार अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसके बाद निचले इलाके भी डूबने लगे हैं। जिसकी वजह से यहां सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के 41 वाहन भी डूब गए। साथ ही बाढ़ की वजह से कई जगहों पर सड़कें भी टूट गईं हैं।

बादल फटने की इस बड़ी घटना के बाद सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की मदद करने के लिए निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी जून में सिक्किम से बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई थी।

 

इस वर्ष बादल फटने कई कई घटनाये

 

बादल

 

1. 24 अगस्त 2023 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा था। जिसमें 51 लोग फंस गए थे। बद्दी जिले में बारिश के चलते बालद नदी में उफान       आने से पुल दो हिस्सों में टूट गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी साथ ही एक स्कूल की बिल्डिंग नाले में बह गई थी।

2. 9 अगस्त 2023 हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, जिसके कारण सिरमौरी ताल गांव में फ्लैश फ्लड से एक मकान ढह गया था।

3. 22 जुलाई 2023 शिमला में बादल फटने के चलते आई बाढ़ में कई गाड़ियां बह गई थीं।

4 . 25 जुलाई 2023 हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर में बादल फटने से भारी तबाही हुई।

 

यह भी पढ़ें : पहाड़ में बादलों के फटने से कालकवलित हो रहे लोग

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD