कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को संजय झा को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया। इस बारे में एक पत्र जारी किया गया है और कहा गया है कि इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्टों की सूची में अभिषेक दत्त और साधना भारती के नाम की मंजूरी दी है। संजय झा ने पार्टी की आलोचना करते हुए एक अखबार में लेख लिखा था। इसमें उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी कठघरे में खड़ा कर दिया था।
Sanjay Jha dropped as AICC spokesperson with immediate effect. Abhishek Dutt and Sadhna Bharti appointed as National Media Panelist of Congress party. pic.twitter.com/v9x0HvoJkG
— ANI (@ANI) June 17, 2020
संजय झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। ऐसे टिप्पणी के कारण पार्टी ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संजय झा को एआईसीसी प्रवक्ता से तत्काल प्रभाव से हटाने को मंजूरी दे दी है।
कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने भारत-चीन के मसले पर बुधवार को ही कहा था, “यह चीन की खतरनाक आक्रामकता की प्रतिक्रिया में भारत के भीतर महान व परिपक्व राजनीतिक सहमति का समय है।” उन्होंने एक ट्वीट भी किया था।
This is a time for great mature political consensus within India in responding to China’s dangerous aggression. I don’t care if Mr Modi made several outrageous rhetorical comments against our Congress/UPA government in the past.
We must rise. Let’s be different. Let’s be one.
— Sanjay Jha (@JhaSanjay) June 17, 2020
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह चीन की खतरनाक आक्रामकता के जवाब में भारत के भीतर महान और परिपक्व राजनीतिक सहमति का समय है। मुझे इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि मोदी ने अतीत में हमारी कांग्रेस या यूपीए सरकार के खिलाफ कई अपमानजनक बयानबाजी की। हमें इससे ऊपर उठना चाहिए। चलिए थोड़ा परिवर्तित होते हैं। चलिए एकजुट होते हैं।

