Country

ट्रक चालक की बेटी बनी मिसाल, यूपी के कोने-कोने में लगेंगे होर्डिंग, जानिए क्यों?

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के काजीपुरा गांव निवासी ट्रक चालक केदारनाथ यादव की पुत्री अनीता यादव के होर्डिंग अब उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में लगेंगे। इस हार्डिंग में अनीता सबके लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात अनीता यादव को मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
 अनीता को यह उपाधि प्रदेश के सभी 75 जिलों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों में अव्वल आनें पर मिली है। अनीता ने गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने की मुहिम चलाई थी। जिसके तहत अनीता यादव को यह बडा सम्मान मिल रहा है।
अनीता को वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति मिली थी। उसकी पहली तैनाती उन्नाव के सदर कोतवाली में हुई। जहां तैनात रहने के दौरान अनीता ने समाज सेवा की मिसाल कायम कर दी। उसने गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की मुहिम चलाई। सदर कोतवाली के पास डेरा डालकर रहने वाले गरीब बच्चों  के परिवारों के बच्चों पर अनीता ने अपनी कमाई का कुछ अंश खर्च भी किया। यही नहीं बल्कि वह बच्चों को अच्छे कपड़े लेकर तो कभी कॉपी किताबें और खानपान की वस्तुएं भी देती रहती थी।
 अनीता यादव ने अपनी साथी महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इन बच्चों को स्कूल भेजने का प्रबंध किया। आज ऐसे सैकड़ों बच्चे अनीता यादव की वजह से स्कूलों में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसडर बनाने से पहले 140  महिला सिपाहियों की लिस्ट तैयार की थी। इन सभी महिला सिपाहियों की उपलब्धियों का आकलन किया गया। इसके बाद सब पर अनीता यादव का कर्तव्य भारी पडा। अंततः अनिता को मिशन शक्ति का  ब्रांड एंबेसडर चुना गया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD