लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार के बाद स्मृति को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। अब वह किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। शहरी विकास मंत्रालय के डायरेक्टर ऑफ एस्टेट ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। 11 जुलाई तक उन्हें बंगला खाली करना था। हालांकि उन्होंने पहले ही बंगले को खाली कर दिया है। ऐसे में सवाल है कि क्या अब ईरानी अमेठी रहने वाली हैं? असल में लोकसभा चुनाव 2024 में स्मृति इरानी को सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार केएल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अमेठी से स्मृति इरानी तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। 2014 के चुनाव में उन्हें राहुल गांधी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने इस चुनाव में राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। इसके बाद बनी पहली नरेंद्र मोदी सरकार में स्मृति ईरानी को केंद्रीय मंत्री बनाया गया। इस हार को स्मृति ने चुनौती के रूप में लिया। वह अमेठी में डट गईं। लगातार पांच सालों तक लोगों के बीच रहीं। इसका परिणाम 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मिला। स्मृति इरानी ने चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से हराकर इतिहास रच दिया। राहुल गांधी ने इस चुनाव में केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था। वहां से जीत कर वे संसद तक पहुंचे। वहीं, स्मृति ने अमेठी में कमल खिलाकर मोदी कैबिनेट में फिर जगह बनाई। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से अमेठी आना-जाना स्मृति का लगा रहा। लेकिन, वह लोगों के बीच अलोकप्रिय होने लगी। ऐसे में लोगों के बीच राजीव गांधी काल से ही काम कर रहे केएल शर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया। गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा ने अमेठी में स्मृति को घेर लिया। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मोदी कैबिनेट में तीसरी बार जगह बनाने में वह कामयाब नहीं रहीं। ऐसे में अब उन्हें दिल्ली का बंगला खाली करना पड़ा है। चुनाव प्रचार के दौरान केएल शर्मा से लेकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी तक ने स्मृति पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि अमेठी छोड़कर स्मृति को मुंबई जाने पर मजबूर कर देंगे। अमेठी से हार के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया खूब आई। अब स्मृति इरानी ने इस प्रकार के सवालों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बहन से भविष्य पूछते हो। बहन से रिश्ता तब टूटता है, जब बहन की अर्थी उठती है। इस प्रकार उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमेठी के साथ उनका संबंध नहीं टूटने वाला है। उनके इस बयान के बाद चर्चा जोरों पर है कि वह अब अमेठी में ही प्रवास कर सकती हैं। क्योंकि वहां उनका अपना घर भी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD