आज सोशल मीडिया ने दुनिया को बहुत छोटा बना दिया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम , ट्विटर जैसे कई प्लेटफॉर्म्स हैं, जहाँ आप दुनिया के किसी भी इंसान से बात कर सकते हैं। भारत के अधिकतर लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।
फिर ऐसा क्या हुआ की बीते बुधवार यानि 14 जून को कर्णाटक हाई कोर्ट ने फेसबुक को भारत में बंद करा देने की चुनौती दी है । चुनौती देते हुए कोर्ट ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक को चेतावनी दी है कि अगर उसने भारतीय एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं किया तो उसे पूरे भारत में बंद कर दिया जाएगा।
दरअसल न्यायालय ने सऊदी अरब की जेल में बंद एक भारतीय से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान फेसबुक को यह चेतावनी दी है। क्यूंकि कथित तौर फेसबुक सऊदी अरब में भारतीय की पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। अदालत ने कहा कि अगर फेसबुक एजेंसियों का सहयोग नहीं करती है तो फिर इसे पूरे भारत में बंद करने पर विचार क्यों ना किया जाए। न्यायालय ने फेसबुक को आदेश देते हुए एक सप्ताह के अंदर अदालत के सामने उस मामले सा सम्बंधित फर्जी अकाउंट के साथ-साथ मामले कि रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया है।
क्या है मामला
दक्षिण कन्नड़ जिले के बिकर्णकत्ते की रहने वाली एक महिला कविता, जिसने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की। जिसमेंम उन्होंने कहा है कि उनके पति शैलेश, जो सऊदी अरब की जेल में बंद उनपर गलत आरोप लगाकर उन्हें फसाया गया है। याचिका के अनुसार शैलेश ने कुछ वर्षों पहले शैलेश ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी)के समर्थन में एक पोस्ट की थी जिसके बाद से उसके पास धमकी भरे कॉल आने लगे। जिसके बाद से उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। लेकिन अब कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पति शैलेश के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई है और उसके द्वारा सऊदी अरब और इस्लाम के शासक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किये। जिसकी वजह से साउदी अरब की पुलिस ने शैलेश को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही कविता ने कर्नाटक के मंगलुरु पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है क्योंकि उनके अनुसार पोलिस सही से जाँच नहीं कर रही है। जिसपर जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित ने पुलिस को फटकार लगाई, तो पोलिस ने जवाब में कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू की और फेसबुक से फर्जी फेसबुक अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी। लेकिन फेसबुक ने पुलिस द्वारा मांगी गई किसी भी जानकारी का जवाब नहीं दिया। जिससे जस्टिस दीक्षित भड़क उठे और भारत में फेसबुक को बंद किये जाने की चुनौती दे दी।

