अमेरिका में वर्ष 2021 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन भरने की तिथि समाप्त हो गयी है डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता स्टेसी अब्राम्स को बैलट बॉक्स के जरिए अहिंसक बदलाव के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। सबसे रोचक नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके दामाद जेरेड कुश्नर का है। ट्रंप और जेरेड कुश्नर दोनों को ही पश्चिम एशिया में शांति वार्ता को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए नामांकित किया गया है।
जेरेड कुश्नर और उनके डेप्युटी अवी बेरकोवित्ज को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया। उनको इजरायल और अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने के लिए नामित किया गया है।जेरेड कुश्नर और अवी बेरकोवित्ज ने इजरायल और यूएई, बहरीन, सूडान और मोरक्को के बीच समझौता कराया था। इसी कड़ी में इजरायल और अरब देशों के बीच समझौते के लिए ही ट्रंप को भी नामित किया गया है।
इस बार पुरस्कार के लिए जो नाम शामिल किये हैं जिनमे जंग देखने को मिल सकती हैं उसमें रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी, जलवायु परिवर्तन एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और विश्व स्वास्थ्य प्रमुख शामिल हैं।तीनों उम्मीदवारों को नार्वे के सांसदों ने नामांकित किया है।नोबेल शांति पुरस्कार के लिए विजेता चुनने का ट्रैक रिकॉर्ड नार्वे के इन सांसदों के नाम ही है।
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दुनियाभर के हजारों उमीदवारों ने अप्लाई किया हुआ है। इसमें कई देशों के सांसदों के अलावा पूर्व नोबेल विजेता भी शामिल हैं।
अब सबकी नजर नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के निणर्य पर होगी कि ये पुरस्कार किसको दिया जाएगा। इस कमेटी के नॉमिनेशन के निर्णय पर कभी भी कोई टिप्पणी नहीं करती करता हैं । नोबेल कमेटी 50 साल तक नामांकित और असफल उम्मीदवारों के नाम को गुप्त भी रखती है। हालांकि, अगर नामांकित व्यक्ति अपने नाम का खुलासा करना चाहे तो उसे सार्वजनिक किया जा सकता है।

