प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में आमने सामने होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में होने इस कार्यक्र्म दोनों देशों के अलावा दूसरे देशों के लोग भी शामिल होंगे। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ अन्य कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य लोग भी मौजूद होंगे। पिछले कुछ महीने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ हैं, इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर के विषय पर चर्चा भी कर सकते हैं। दरअसल भारत ने जम्मू कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों से जम्मू-कश्मीर विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया। पाकिस्तान इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों व मानवाधिकार का उल्लंघन बता रहा है जबकि भारत इसे अपना आंतरिक मामला बता रहा है।संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथे और पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान ख़ान सातवें नंबर पर भाषण देंगे।संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें अधिवेशन की कार्यवाही शुक्रवार को न्यूयॉर्क में आयोजित होगी। यूएनजीए देशों के बजट राजनीतिक मामलों, अंतरराष्ट्रीय न्यान व कानून के मामलों , विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, जन सूचना, मानवाधिकार जैसे क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रमों के लिए किया जाता है।
क्या हैं यूएनजीए
इसे विश्व की लघु संसद कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA – United Nations General Assembly) संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के प्रमुख छह अंगों में से एक है।इसका का पहला अधिवेशन 10 जनवरी 1946 को लंदन के मेथोडिस्ट सेंट्रल हॉल में हुआ था।वर्तमान में दुनिया भर के 193 देश यूएनजीए के सदस्य हैं। 193 वां देश इसका दक्षिण सूडान है। पहले इसके सदस्य देशों की संख्या 53 थी। संयुक्त राष्ट्र के बजट समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार भी यूएनजीए के पास है। यहां ये भी तय होता है कि संस्था के कार्यों के लिए हर सदस्य देश को कितनी राशि देनी है।

