जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एनआरसी और सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। सोमवार दोपहर को हजारों की संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र और आस-पास की महिलाएं जामिया गेट के पास प्रोटेस्ट करने पहुंची थी तभी पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

Delhi Police unleashes brutalities on Jamia students once again. Your lathis will not be able to break our resolve to fight against CAA/NRC/NPR. #IndiaAgainstCAA_NPR_NRC pic.twitter.com/66tpHXgTiX
— Umar Khalid (@UmarKhalidJNU) February 10, 2020
प्रोटेस्ट को देखते हुए आज सुबह से ही पुलिस बल यहां तैनात थी। प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर मार्च करने वाले थे लेकिन पुलिस इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया था। इसी के चलते मार्च एक घंटे देरी से शुरू हुआ। लोग आगे न बढ़ें इसके लिए सुरक्षाबलों ने रास्ते में बैरिकेड कर रखी है।
बताया जा रहा है कि जब लोग आगे बढ़ने की कोशिश की तो उन्होंने बल का प्रयोग किया जिसके चलते कई छात्र और महिलाएं घायल हो गए। घायलों को स्यानीय होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले जामिया के छात्रों ने 30 जनवरी को भी इसी तरह से मार्च निकाला था जो जामिया से चलकर महात्मा गांधी की समाधि राजघाट तक जाने वाला था। लेकिन उसी बीच गोपाल नाम के एक लड़के ने प्रदर्शकारियों पर गोलीबारी कर दी थी जिसमें शादाब नाम का एक छात्र घायल हो गया था।

