Country

‘भारत जोड़ो यात्रा 2.0’ की तैयारी शुरू!

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव सर पर हैं और सभी राजनितिक पार्टिया चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं। ऐसे में 21 दिसंबर को सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 का जिक्र किया है।

 

उनके कहने के अनुसार साल 2024 के शुरूआती माह जनवरी के दूसरे सप्ताह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा – 2 का आरंभ करेंगे। राहुल गाँधी ये यात्रा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक निकालेंगे। जिसके आधार पर यह यात्रा देश के पूर्व से लेकर पश्चिम की ओर निकाली जाएगी जिसकी दूरी लगभग 2 हजार 900 किलोमीटर होगी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने सीडब्ल्यूसी बैठक के दौरान कहा कि , पिछले कई महीनों से पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एक स्वर में लगातार एक मांग मेरे सामने रखते हैं कि राहुल गांधी से पूर्व से पश्चिम तक की भारत जोड़ो यात्रा करने का आग्रह करें। मैं कार्यसमिति में राहुल गांधी के सामने यह बात रखता हूं और निर्णय आप सभी पर छोड़ता हूं।’ साथ ही सीडब्ल्यूसी की बैठक के अध्यक्ष वेणुगोपाल ने भी कहा कि, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बड़े पैमाने पर राय मिल रही है कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक दूसरी यात्रा करनी चाहिए। इससे पहले राहुल गाँधी के नेतृत्व में पहली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक तय की गयी थी जो क़रीब पाँच महीने तक चली और साल 2023 के शुरूआती महीने में खत्म हो गयी।

 

कैसी हुई पहली भारत जोड़ो यात्रा

 

कांग्रेस ने अपनी पहली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितम्बर 2022 को शुरू हुई थी। जो कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान पदयात्रियों ने 3 हजार 500 किलोमीटर तक का सफर तय किया जिसमें कोंग्रस के वरिष्ठ नेता भी शमिल रहे थे। यात्रा के दौरान राहुल गाँधी सहित सभी लोग आराम करने के लिए होटलों में नहीं बल्कि गावों और कस्बों में रुके जहाँ उन्होंने जनता से बात की और उनके विचार सुने। यह यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्चि, कर्नाटक के मैसूर, महाराष्ट्र के नांदेड़, मध्य प्रदेश के इंदौर, राजस्थान के कोटा, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, पंजाब में पठानकोट और जम्मू से होते हुए श्रीनगर में समाप्त हुई।

पहली भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताते हुए पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि ”हर चीज को राजनीतिक चश्मे से मत देखिए, देश में जो नफरत का माहौल है उसके खिलाफ कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा हो रही है। संविधान के विपरीत व्यवस्था काम कर रही है, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है ,रुपए का अवमूल्यन हो रहा है, बड़े उद्योपतितियों का कर्ज माफ हो रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष ने उदयपुर शिविर के दौरान कहा था कि वो चाहती है की एक ऐसी यात्रा हो जिसमे सभी धर्म और वर्ग के लोग शामिल हों।” हालांकि विपक्षी पार्टियों का कहना था कि इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य आने वाले चुनावों में लाभ कामना है। क्योंकि पिछले चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा 2.0 का उद्देश्य क्या हो सकता है ?

You may also like

MERA DDDD DDD DD