Country

तिहाड़ में कैदी ने की आत्महत्या, सास के मर्डर केस में गया था जेल

तिहाड़ में कैदी ने की आत्महत्या, सास के मर्डर केस में गया था जेल

सुरक्षित कारणों से देश में अव्वल आने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल एक बार फिर चर्चाओं में है। यहां एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, यह जेल अपने यहां आने वाले कैदियों की बकायदा काउंसलिंग करवाती है और उन्हें आगे का जीवन जीने की शिक्षा देती है। बावजूद इसके कैदी की रहस्यमय परिस्थितियों में आत्महत्या सवालों के घेरे में।

सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल के नम्बर 4 में कैदी ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। कैदी का नाम रवि बताया जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार कैदी रवि (38) ने तीन दिन पहले ही दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में अपनी सास की हत्या कर दी थी। जिसके आरोप में वह एक दिन पहले ही जेल में बंद किया गया था। हालांकि, उसके फांसी लगाने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

बताया जाता है कि रवि पर मर्डर और धोखाधड़ी के साथ ही जानलेवा हमला करने के साथ ही कई मामले चल रहे थे। जिसके चलते रहे 2019 में करीब 6 महीने तक जेल में रहा था। उसके बाद जब वह घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी और बच्चे उसके घर में नहीं रहते। बल्कि अपने मां के घर में रहते हैं। जहां से उसने कई बार अपने बीवी बच्चों को घर लाने की कोशिश की। लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी और घर नहीं आई।

इससे रवि को लगता था कि उसके साथ उसके बीवी बच्चों उसे दूर कर रही है। अपने सास के प्रति वह इतना गुस्से में था कि रवि ने अपनी सास पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से कई वार किए थे। बाद में दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी रवि को दबोचा। रवि ने अपनी पत्नी, बच्चे और ससुर को भी घायल किया था। जिसमें उसकी सास की मौत हो गई थी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD