पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान ‘भारत में बलात्कार’ को लेकर 13 दिसंबर ,शुक्रवार को बड़े पैमाने पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। लोकसभा में महिला सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की एकजुटता से कड़ी निंदा की। सदन में मौजूद सभी बीजेपी महिला सांसदों ने कांग्रेस नेता से माफ़ी की मांग करते हुए उनके बयान को देश के लिए शर्मनाक और अपमानजनक बताया। इसी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि गांधी खानदान के सदस्य ने कहा है कि महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए, देश में हर कोई बलात्कारी नहीं है। जो बलात्कारी है, उसे कानून सजा देता है। हर महिला को कलंकित नहीं किया जा सकता है, इसपर एक्शन लेना चाहिए।’ क्या यह राहुल गाँधी का देश के लिए संदेश है? इस बीच सदन में सांसदों द्वारा राहुल गाँधी माफ़ी मांगो के नारे भी लगाए गए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल के बयान पर कहा, ‘मैं तो आहत हुआ हूं, पूरा देश आहत हुआ है। क्या ऐसे लोग सदन में आ सकते हैं जो ऐसे शब्द इस्तेमाल करते हैं? क्या उनके पूरे सदन ही नहीं बल्कि पूरे देश से माफी नहीं मांगनी चाहिए।’

दरअसल ,राहुल गांधी ने 12 दिसंबर को झारखंड के गोड्डा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘नरेंद्र मोदी ने कहा था ‘मेक इन इंडिया’ लेकिन आजकल आप जहां भी दिखते हैं, वह ‘रेप इन इंडिया’ है। उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के विधायक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गई लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत दुनिया के रेप कैपिटल के रूप में जाना जाता है। दूसरे देश पूछ रहे हैं कि क्यों भारत अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है।

इससे पहले कांग्रेस नेता द्वारा उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर दुःख जताया गया। उन्होंने ट्वीट किया ‘ उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति मै आपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

राहुल द्वारा कहा गया कि आप देख रहे होंगे कि देश में हिंसा ,अधर्म और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है। किसी न किसी महिला से रेप या छेड़खानी की खबरे रोज आती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यको ,दलितों को पीटा जा रहा है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि देश में हिंसा और रेप की घटनाओं इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि मौजूदा सरकार हिंसा में यकीन रखती है। राहुल ने पीएम का नाम लिए बगैर कहा ‘ संस्थागत संरचनाएं के फेल होने के पीछे बड़ी वजह है। लोगों द्वारा कानून को हाथ में लेने की एक वजह है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शख्स जो इस वक्त देश को चला रहा है वह हिंसा में यकीन रखता है।’

