गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी सीट पर अटकलों का दौर खत्म होते प्रतीत हो रहा है। कहा जा रहा है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में उतरेंगी। वहीं राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दोनों ही सीटों से लड़ेंगे। हालांकि इसका अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2004 में अमेठी से ही की थी। उस समय उन्होंने भारी मतों से जीत हांसिल की थी। लेकिन मोदी लहर के दौरान वह इस सीट को भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे । इस बार भी अमेठी में स्मृति ईरानी भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में उत्तरी हैं। भाजपा द्वारा 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें अमेठी का नाम भी शामिल है जहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक बार फिर मौका दिया गया है। हालांकि भाजपा की ओर से रायबरेली से कौन चुनावी मैदान में उतरेगा इसका कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
बता दे की गांधी परिवार के अन्य सदस्य भी अमेठी से चुनाव लड़ चुके हैं। राहुल गांधी के दिवंगत चाचा संजय गांधी, दिवंगत पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी सांसद रही हैं। हाल ही में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अमेठी की यात्रा की थी। इस दौरान भी कहा जा रहा था कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी की माँ सोनिया गांधी साल 2004 से ही रायबरेली सीट पर जीत दर्ज करती रही हैं। साल 2019 में सोनिया गांधी उत्तरप्रदेश की 80 सीटों में से कांग्रेस की एक मात्र सांसद थी। अबकी बार उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा का रुख किया है।

