नागरिकता संसोधन कानून के विरोध-प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से शरजील के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कई दिनों से पुलिस को शरजील इमाम की तलाश थी। शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
JNU Student Sharjeel Imam has been arrested from Jahanabad,Bihar by Delhi Police. Imam had been booked for sedition by Police. More details awaited. pic.twitter.com/7zFmWFbWIf
— ANI (@ANI) January 28, 2020
जेएएनयू के छात्र शरजील के भाई को कल पुलिस ने पुछताछ के लिए हिरासत में लिया था। शरजील की तलाश में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली समेत मुंबई और पटना में छापेमारी की थी। पुलिस ने शरजील को आखिरी बाद 25 जनवरी को देखा था। शरजील के विवादित वीडियो को जेएनयू के प्रॉक्टोरियल टीम ने भी गंभीरता से लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से शरजील को तीन फरवरी तक पेश होने का निर्देश दिया था।
दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को शरजील के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 124 ए, 153 ए, और 505 तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान पर भी बीते शनिवार को राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। साथ ही शरजील के विरोधी भाषणों पर असम पुलिस ने भी यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि शरजील का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे है, “अगर पांच लाख लोग एकजुट हो जाएं तो हम पूर्वोत्तर और भारत को अलग कर देंगे। अगर नहीं तो कम-से-कम से एक या आधा महीने के लिए। रेल पटरियों पर सड़कों पर इतना मवाद फैला देंगे कि वायुसेना को इसे साफ करने में एक महीना लग जाएगा।”

