Country

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी केस के आरोपी के घर पर चलाई गई बुलडोजर

 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023, को गोलीमार कर हत्या करदी गई। इस हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। इसी पूछताछ के दौरान राजस्थान सरकार ने एक्शन लेते हुए शूटर रोहित सिंह राठौड़ के खातीपुरा स्थित मकान के अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला दिया है। इस दौरान रोहित की माँ और उनकी बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो रहा है। जिसमे दोनों बिलख-बिलख कर रो रही हैं, और बुलडोजर को रोक रही हैं। यह मामला इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

 

दरअसल, नगर निगम ग्रेटर की विजिलेंस टीम को जानकारी मिली कि शूटर रोहित सिंह राठौड़ ने खातीपुरा इलाके में अवैध कब्ज़ा है। रोहित ने खातीपुरा स्थित सुंदर नगर में प्लॉट संख्या 11 के बाहर सड़क पर अवैध निर्माण किया हुआ था। यहां बाउंड्री वॉल और कोठरी नुमा स्ट्रक्चर बनाया हुआ है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी।

बताते चलें कि 5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। बातचीत के बहाने उनके घर में आए दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन थे?

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता थे जो करणी सेना के अध्यक्ष थे। 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना श्याम नगर इलाके में हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई के करीबा संपत नेहार ने बठिंडा जेल में रची थी। नेहरा ने ही हत्यारों को एके-47 राइफल भी मुहैया करवाई थी। पंजाब पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान की पुलिस को फरवरी माह में इनपुट भी दिया था।

रोहित राठौर की सुखदेव सिंह से दुश्मनी

शूटर रोहित राठौर की भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से निजी दुश्मनी थी, क्योंकि रोहित राठौर की गर्ल फ्रेंड ने उस पर रेप का केस दर्ज करवाया था और जब वह जेल गया तो उसकी गर्ल फ्रेंड की पैरवी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने की। गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उनपर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना भी दिया था। उसके बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना हटाया गया था।

राजस्थान पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी सूचना

पंजाब पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान की पुलिस को फरवरी माह में इनपुट भी दिया गया था। इस संबंध में पंजाब के स्पेशल डीजीपी ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र लिखा था। यही नहीं, एक पत्र पंजाब के एजीटीएस (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) के डीआइजी ने एडीजी इंटेलिजेंस को भी लिखा गया था। उधर, अब इस मामले में राजस्थान पुलिस संपत नेहरा को पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।

सलमान को मारने की ली थी जिम्मेदारी

संपत नेहरा वही गैंगस्टर है जिसने अभिनेता सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी ली थी और वह घटना को अंजाम देने के लिए मुंबई भी पहुंची थी। संपत के पास जो पिस्टल थी उसकी रेंज ज्यादा नहीं थी इसलिए वह सलमान को नहीं मार सका था। आरोपित के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ में हथियार तस्करी, टारगेट कीलिंग, हत्या की कोशिश सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के इनपुट के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी नेहरा को रिमांड पर लिया। इससे करीब 10 दिन तक हथियार तस्करी को लेकर पूछताछ की गई थी।

एजीटीएफ रेड अलर्ट पर

लॉरेंस गैंग का नेटवर्क तोड़ने के लिए एजीटीएफ केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इस मामले में अब तक 70 के करीब गुंडों को पकड़ा जा चुका है। पंजाब पुलिस की लॉरेंस गैंग पर पैनी नजर है। राजस्थान की वारदात के बाद एजीटीएफ रेड अलर्ट पर है। अजरबैजान से नेपाल तक पंजाब एजीटीएफ लगातार एक्शन मोड में है। इस मामले में भी एजीटीएफ अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव दौंगड़ा जाट में रहने वाले नितिन फौजी का नाम भी सामने आया है। उसे पकड़ने के लिए बुधवार को एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की टीम ने गांव में छापा भी मारा। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

You may also like

MERA DDDD DDD DD