Country

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दर्दनाक हादसा , 10 नवजात बच्चों की मौत 

महाराष्ट्र के भंडारा में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहा के डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में देर रात दो बजे भीषण आग लग गई। यह आग सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी। जिसमे  10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यूनिट से सात बच्चों को बचा लिया गया है। वह नन्हे बच्चे है जो वहा पैदा हुए। इनमे एक दिन से लेकर 3 महीने तक है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे तथा जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने मारे गए बच्चों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि चिल्ड्रन वॉर्ड में करीब 17  बच्चे थे। यहां नाजुक हालत वाले बच्चों को रखा जाता है।अस्पताल में सबसे पहले धुँआ घुट गया। एक नर्स ने वॉर्ड से धुआं निकलते देखा तो उसने यह खबर दी। उन्होंने तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद वहा मौजूद डॉक्टर और नर्सो ने आग बुझाने की कोशिश की।बाद में दमकल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।  बहुत कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD