म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ जनता का विद्रोह अब भी जारी है, तो वहीं प्रदर्शनकारी अपनी आवाज को दुनिया के हर हिस्से तक पहुंचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। सेना लगातार हिंसक कार्रवाई से लोगों की आवाज दबाने में लगी है। लेकिन अब सेना का डर भी जनता को हरा नहीं पा रहा है। क्योंकि अब जनता को देश के सेलिब्रिटी और कलाकारों का भी साथ मिल रहा है।
लेकिन म्यांमार की सेना को ये रास नहीं आ रहा है। इसलिए म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने वाले कलाकारों और अभिनेताओं पर भी सेना ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब सेना से निपटने के लिए छात्रों और युवाओं के हाथों में भी हथियार आ चुके हैं। इस स्थिति के बाद अब देश में हर जगह गुरिल्ला युद्ध के नज़ारे देखे जा रहे हैं।
म्यांमार की प्रतियोगी का मिस यूनिवर्स के मंच से अनोखा विरोध
इससे पहले असॉल्ट राइफल के साथ तार तेत तेत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। आठ साल पहले उन्होंने ब्यूटी कांटेस्ट में 60 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए ब्यूटी क्वीन का खिताब हासिल किया था और अब वर्तमान में उन्होंने म्यांमार के सीमा वाले इलाके में रहने वाले सशस्त्र समूहों का हाथ थाम अब सेना से दो-दो हाथ करने की ठान ली है। वह जिमनास्टिक इंस्ट्रक्टर भी है। उनके सेना के विरोध में उतरने के बाद अब संभावना है कि बड़ी संख्या में लोग अब इस संघर्ष का हिस्सा बन सकते हैं।

