उत्तर प्रदेश : बरसाती पानी के गड्ढे में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत

उत्तर प्रदेश : बरसाती पानी के गड्ढे में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत

फ़िरोज़ाबाद जनपद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के मिलिक भीकनपुर में बरसात के पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में नहाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई. SSP सचिंद्र पटेल ने बताया कि गांव के सौदान सिंह के दो बेटे 12-वर्षीय राघव और 10-वर्षीय दिव्यांशु गांव के ही मानसिंह के नौ-वर्षीय पुत्र गौरव के साथ बुधवार शाम खेत की तरफ गए थे, और वहीं पास ही में बरसात के पानी से भरा हुआ एक गड्ढा था, जिसमें तीनों नहाने लगे और इसी दौरान गहराई की तरफ जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/thesunda/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581