कर्नाटक में 14 महीने बाद एकबार नई सरकार बनने जा रही है। मंगलवार को हुए फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी की सरकार असफल रही और इस तरह बहुमत साबित नहीं कर पाने की स्थिति में 14 महीने बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई। इसके साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का अंत हो गया। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को संख्या बल का साथ नहीं मिला और उन्होंने विश्वास मत प्रस्ताव पर चार दिन की चर्चा के खत्म होने के बाद हार का सामना किया। विधानसभा में पिछले बृहस्पतिवार को उन्होंने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने ऐलान किया कि 99 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया है। इस प्रकार यह प्रस्ताव गिर गया। अब जब कुमारस्वामी की सरकार गिर चुकी है, ऐसे में बीजेपी की सरकार बनना तय है और संभवत: बीएस येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री होंगे।इसी कड़ी में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक है। इस बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। आज शाम बीजेपी राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है
You may also like
Latest news
सब कुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार UBI यानी यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम को देशभर में लागू कर देगी. इस...
Read More
Latest news
Author chanchal Raghav Trainee
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी सेना की ओर की गई फायरिंग पर बीजीबी ने कहा कि बीएसएफ के कुछ जवान सीमा पर एक भारतीय मछुआरे...
Read More
Latest news
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन विजय’ की 20 वीं वर्षगांठ पर शनिवार को द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक में शहीद...
Read More
Latest news
सीबीआई में चल रहा घमासान अब दफ्तरों से निकल कर सड़क पर आ गया है. गुरुवार सुबह सीबीआई के डायरेक्टर (छुट्टी पर भेजे गए)...
Read More
Latest news
कर्नाटक में जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की...
Read More
Latest news
राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और बर्खास्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बीच समझौता होता दिखाई दे रहा हैं इससे लगता हैं की श्रीलंका में चल रहा सांविधानिक...
Read More