Latest news

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की है

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें किसी भी तरह से स्वीकार नहीं हैं.  पीएम मोदी ने यह बात बिना किसी का नाम लेते हुए भाजपा संसदीय दल की बैठक में कही. भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया, ‘प्रधानमंत्री बहुत नाराज थे. उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने, पार्टी को बदनाम करने या सार्वजनिक रूप से अहंकार दिखाने का हक किसी के पास नहीं है. उन्होंने कड़े शब्दों में यह बात कही. साथ ही कहा कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं है.’उन्होंने कहा कि चाहे किसी का बेटा हो, उसे पार्टी से निकाल देना चाहिए. इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि जिन्होंने भी उनके जेल से बाहर आने के बाद स्वागत किया है, उन्हें भी पार्टी से बाहर कर देना चाहिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD