भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की पहली बार वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। 18 सितंबर 2016 को उड़ी सैन्य कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिसके 11 दिन बाद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। जिसकी चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हुई थी। इस दौरान भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। जिसके बाद देश में विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए थे और सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल करार दिया था। यही नहीं देश के नेताओं और कई बुद्धिजीवियों ने इसके सबूत भी मांगे थे। सोशल मीडिया में भी मांग उठी थी कि सरकार ने कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की है अगर की है तो वह इसके सबूत दे।लेकिन अब इस कार्रवाई के 21 महीने बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई लॉन्च पैड्स को तबाह होते देखा जा सकता है।
You may also like
Latest news
देश के जाने माने समकालीन लेखक, नाटककार, अभिनेता और फिल्म निर्देशक गिरीश कर्नाड का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार...
Read More
Latest news
मुस्लिम समाज से जुड़ी एक बार में तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगाने के मकसद से लाए गए विधेयक पर बृहस्पतिवार को लोकसभा...
Read More
Latest news
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी और वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राफेल सौदे की सीबीआई जांच...
Read More
Latest news
एयरोस्पेस क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। सीबीआई ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सात अधिकारियों...
Read More