जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों से के बीच मुठभेड़ जारी है। जहां पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। हालांकि सुरक्षा बलों ने दो आतंकी को भी मार गिराया है, वहीं अनंतनाग में भी एनकाउंटर जारी है।अवंतीपोरा के पंजगाम गांव में आज सुबह आतंकवादियों की 130 बटालियन सीआरपीएफ, 55 आरआर और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं सुरक्षाबलों के दो आतंकी भी ढेर कर दिए. जिनमें से एक का नाम शौकत अहमद बताया जा रहा है।