दुशांबे से समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, तजाकिस्तान की एक जेल में दंगा भड़कने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में इस्लामिक स्टेट के 24 आतंकवादी और तीन गार्ड शामिल हैं. न्याय मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राजधानी दुशांबे के पास स्थित जेल में रविवार शाम दंगा भड़का था, जिसके दौरान IS के कैदियों ने पांच कैदियों और तीन गार्डों को मौत के घाट उतार दिया.