बसपा प्रमुख मायावती बहुत ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफार्म में नजर नहीं आती। इन आम चुनावों के दौरान लेकिन बहिन जी ने ट्विटर की दुनिया में प्रवेश ले लिया था। जनवरी, 2019 से ही वे ट्विटर में सक्रिय हो गईं थीं। फरवरी में तो उन्होंने बकायदा इस बात की औपचारिक घोषणा भी कर डाली। फिर क्या था उनके फॉलोवर्स की ट्विटर में संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गई। लेकिन बहिन जी ठहरी पुरानी शैली की नेता। मई आते-आते उनका ट्विटर प्रेम ठण्डा पड़ने लगा। 17 मई यानी लोकसभा के सातवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन बहिन मायावती का ट्वीट आया था। तब से उनके ट्विटर एकाउंट में कोई हलचल नहीं है। जानकारों की मानें तो बहिन जी को सोशल मीडिया का यह प्लेटफार्म खास भाया नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like