प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा केंद्र की सत्ता में काबिज हुई भाजपा के एक बड़े नेता का बयान पार्टी नेतृत्व को खासा नागवार गुजरा है। केंद्रीय पशुधन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह का बड़बोलापन इस बार उन्हें भारी पड़ता नजर आ रहा हैं। बिहार के मुख्यमंत्रा नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रोजा इफ्तार की दावतें पटना में दी थी। गिरिराज को यह नहीं भाया। बस फिर क्या था केंद्रीय मंत्रीमंडल में अपेक्षित प्रतिनिधित्व नामिलने से नाराज चल रहे नीतीश कुमार पर बगैर मौके की नजाकत भांपे गिरिराज ने ट्विट कर डाला। इस ट्विट में उन्होंने लिखा कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्र का फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते? अपने कर्म-धर्म से हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते हैं अपने इस ट्विट संग उन्होंने नीतीश और सुशील मोदी की रोजा इफ्तार दावत की तस्वीरें भी डाली। उनके ट्विट से बिहार में राजनीति गर्मा गई। स्वयं भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने गिरिराज के ट्विट पर आपत्ति जताई। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज को सुर्खियों में बने रहने का आदी बता डाला। अब न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से खबर आई है कि केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फोन पर गिरिराज सिंह से बात कर उन्हें इस प्रकार की बयानबाजी से दूर रहने को सख्त हिदायत दी है। पीटीआई के अनुसार अमित शाह ने गिरिराज को कड़ी फटकार लगाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD