Country

कांग्रेस की हार की समीक्षा शुरू, सिंधिया पहुंचे लखनऊ 

आकाश नागर
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हार के कारणों की जांच करने के मक़सद से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया लखनऊ पहुँच गये है। वहा वह पार्टी नेताओ के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे हैं । इस संबंध में लखनऊ में कांग्रेस की मीटिंग चल रही है । इस मीटिंग में कांग्रेस पार्टी के नेता, जिलाध्यक्ष, कोर्डिनेटर मौजूद हैं ।
सर्वविदित है कि हाल के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिम्मा था । इस इलाके में लोकसभा की 39 सीटें आती हैं । लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जबर्दस्त हार झेलना पडी थी।
युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया था। पश्चिमी यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और पार्टी कोई सीट नहीं जीत पाई । खास बात है कि कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट जीत पाई । खुद पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के हाथों हार गए ।
यूं तो यूपी में असली जंग सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के बीच थी । जहां एनडीए ने बाजी मारते हुए 64 सीटों पर जीत हासिल की ।वहीं सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को 15 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी ।बाहरियों पैराशूट प्रत्याशियों को टिकट देना, संगठन का कमजोर ढांचा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुरा बर्ताव. ये ऐसे फैक्टर्स हैं, जिन्होंने जीत की रेस से कांग्रेस को पूरी तरह बाहर कर दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like