Country

नौ महीने में छठी बार मिली मोदी को जान से मारने की धमकी

 

देश की सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकियों का समय से पता तो चल जाता है लेकिन वह किसी नतीजे पर नही पहुंचती है। इस तरह देश के मुखिया को पिछले नौ माह में छह बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आज केरल के एक मंदिर में मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलते ही आईबी की खुफिया एजेंसियो में सनसनी फैल गयी है ।
पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी इस बार 500 रुपए के नोट पर लिखकर दी गई है । इस नोट पर मलयालम भाषा में पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है । इस धमकी के बाद खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, केरल के त्रिशूर के गुरुवायूर मंदिर देवासओम ऑफिस को एक लिफाफा मिला है । लिफाफे के भीतर एक पांच सौ रुपये का नोट मिला है। इस नोट पर ही पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी लिखी थी । इसमें मलयालम भाषा में लिखा गया है , “पीएम मोदी को मार दिया जायेगा, उनका गला काट दिया जायेगा।”

गौरतलब है कि पीएम मोदी मालदीव और श्रीलंका के दौरे पर जाने से पहले इस मंदिर के दर्शन करने गए थे । धमकी सामने आने के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो ने पीएम मोदी की सुरक्षा का रिव्यू किया है। खुफिया एजेंसियो को नोट के बारे में पता चलने के बाद वह तेजी से एक्टिव हो गई हैं । फिलहाल खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह पत्र कहां से आया था।

याद रहे कि इससे पहले भी कई बार पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है । लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था । इस पोस्ट में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए थे । फेसबुक पर ये पोस्ट की गई थी। पोस्ट लिखने वाले ने चुनौती दी थी कि उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा ।

फेसबुक पोस्ट पर पीएम को धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने उत्तर प्रदेश के बदायूं से पोस्ट की थी । यहा यह भी बताना जरुरी हैं कि फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर पहले सीएम योगी की जनसभा को दहलाने और पाक जिंदाबाद के नारे लगाने की धमकी दी गयी थी। यह लोकसभा चुनाव के दौरान की घटना है। इसके बाद उसी आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी की पोस्ट डाल दी गई थी । पोस्ट में पाक जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए है। पोस्ट डालने वाले ने चेतवानी भी दी है कि कोई उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है।

बदायू की जरीफनगर पुलिस ने सीएम आदित्यनाथ योगी की सभा को दहलाने वाली पोस्ट पर चार लोगों को हिरासत में लिया था। इन पर आरोप था कि इनमे से किसी ने दिलीप वर्मा की आईडी से धमकी भरी पोस्ट की है वही जांच में पता चला कि आईडी दहगंवा निवासी अजयपाल के मोबाइल पर खुल रही थी। इस पर पुलिस ने दिलीप वर्मा की शिकायत पर अजयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक बार फिर उसी आईडी से पीएम मोदी को धमकी भरी पोस्ट डाली गई। पोस्ट में लिखा गया है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं भारत के प्रधानमंत्री को किसी भी चुनावी रैली में मार डालूंगा। मैं गर्व से कहता हूँ पाक जिंदाबाद।

जबकि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 अक्टूबर 2018 को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी ई मेल के जरिए दी गई थी । धमकी भरा ये ई मेल दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को भेजा गया था । ये मेल केवल एक लाइन का था जिसमें धमकी देते हुए समय का जिक्र किया गया था । इसका समय 2019 के किसी महीने को बताया गया था ।

धमकी भरा ये मेल देश के पूर्वोत्तर राज्य असम के किसी जिले से भेजा गया था । इस धमकी भरे मेल के आते ही पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई थी । पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी थी। बता दें कि भीमा कोरेगांव हिंसा के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था । जिनके पास से पुणए पुलिस के एक पत्र मिला था। इस पत्र में नक्सलियों द्वारा चेतावनी दी गई है कि वो पीएम मोदी को जान से मार देंगे।

इसके अलावा गत 22 मई को भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन लाल सैनी को एक पत्र मिला था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की एक धमकी दी गई है। सैनी ने पत्र को जांच के लिए अशोक नगर थाने को भेजा गया था ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने तब मीडिया को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण से एक दिन पहले एक हस्तलिखित पत्र उन्हें मिला था। उन्होंने बताया कि हस्तलिखित पत्र में तीन लोगों के नाम हैं और इसमें लिखा गया है कि शपथ ग्रहण के दिन प्रधानमंत्री को गोली मार देंगे। उन्होंने बताया कि पत्र में राजेश टांक, छोटू और एक अन्य के नाम का उल्लेख है।

पीएम को जान से मारने की धमकी इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में भी दी जा चुकी है। दिल्ली के सीमापुरी थाने में किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके दी थी । इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने कार्रवाई कर दिलशाद कॉलोनी के साथ बुराड़ी में छापेमारी की थी और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत लिया था ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD