प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के ओसाका में चल रही जी-20 शिखर बैठक के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. पीएम मोदी शिखर सम्मेलन से हटकर इंडोनशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो, इटली के प्रधानमंत्री गियूसेपे कोंटे, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर विश्व के नेताओं की पृथक बातचीत होगी. जी 20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र में असमानता और समावेशी वैश्विक स्थिरता को साकार करने पर चर्चा होगी. सम्मेलन के चौथे सत्र में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ऊर्जा विषय पर चर्चा होगी. पीएम मोदी स्वदेश वापसी से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात करेंगे. जी-20 देशों में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं.
You may also like
Latest news
दिल्ली सचिवालय के सामनेआज सुबह बड़ी घटना हो गई। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर...
Read More
Latest news
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद एक तीन मंजिला इमारत गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई व् उसकी मां...
Read More
Latest news
चुनाव आयोग ने भोपाल में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कांफ्रेंस के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं. आप ने आज आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पार्टी...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थानीय समय के मुताबिक रात लगभग 10 बजे गोलीबारी हुई है. राजधानी की सड़कों में देर रात गोलियों...
Read More