लोकसभा चुनाव का नतीजा आए एक महीना से अधिक हो गया है लेकिन अभी तक कांग्रेस का संकट खत्म नहीं हो रहा है. पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने की बात पर अड़े हुए हैं और नया अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं. बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में जल्द से जल्द अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए, वह अब इस पद पर नहीं हैं. इतना ही नहीं, राहुल का मानना है कि पार्टी का नया अध्यक्ष एक महीने पहले ही चुना जाना चाहिए था