दुनिया भर में मोस्ट वांटेड रहे अलक़ायदा के चीफ ओसामा बिन लादेन के बाद अब उसके बेटे हमजा की मौत हो चुकी है। ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिसे अलकायदा का वारिस चुना गया था, उसके मारे जाने की खबर है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से वहां की स्थानीय मीडिया द्वारा यह जानकारी दी गयी। एनबीसी द्वारा कहा गया कि तीन अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनके पास हमजा बिन लादेन के मारे जाने की सूचना थी, लेकिन उनके द्वारा इस घटना की तारीख और स्थान के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमजा की मौत में अमेरिका का हाथ है या नहीं। साथ ही अमेरिकी प्रधानमंत्री टोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बुधवार को इस खबर पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया गया था।
गौरतलब है ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अमेरिका को उसके बेटे की तलाश थी। अमेरिका द्वारा उसपर १० लाख डॉलर का इनाम भी रखा गया था। अमेरिका द्वारा कहा भी गया था हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए किसी बड़े आतंकी हमले को भी अंजाम दे सकता है।हालाँकि दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन चुके ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद उसके बेटे की मौत राहत की खबर मानी जा रही है।

