पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ को शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है. नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो सामने पेश होने से इंकार करने पर यह गिरफ्तारी की गई है. मरियम नवाज़ को लाहौर की कोट लखपत जेल के बाहर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह पिता से मिलने पहुंची थीं.