पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने तय हैं। ऐसे में जहां ममता बनर्जी जनता संग सीधे संवाद कर अपनी पार्टी की स्थिति सुधारने में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव में 16 सीटे जीत भाजपा का मनोबल भी खासा बढ़ गया है। पार्टी बड़े पैमाने पर टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी तरफ तो खींचने का प्रयास कर ही रही है, साथ ही साथ कट्टर टीएमसी समर्थकों पर कानूनी शिकंजा भी बजरिए केंद्रीय एजेंसियों के  कसा जा रहा है। केंद्रीय आयकर विभाग ने दुर्गापूजा कमेटियों को नोटिस भेज डाला है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा का भव्य आयोजन होता है। राज्य भर में मौजूद दुर्गापूजा कमेटियों में टीएमसी का वर्चस्व है। ऐसे में आयकर विभाग के नोटिस जारी होते ही इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा ने सीधे-सीधे टीएमसी नेताओं पर इन कमेटियों के जरिए कालाधन सफेद करने का आरोप लगा डाला है तो कुपित ममता ने इसे केंद्र सरकार के इशारे पर की गई कार्यवाही कह डाला हैं। खबर तेज है कि इन दुर्गा पूजा कमेटियों का लेखा-जोखा यदि आयकर विभाग के हाथों लग गया तो टीएमसी के कई बड़े नेता जेल की सलाखों पीछे पहुंच जाऐगें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD