Uttarakhand

आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। 17 अगस्त की रात उत्तरकाशी के आराकोट गांव में बादल फटने के बाद तबाही मच गई थी। जिसमें लगभग बीस लोगों की जान चले गई। इस तबाही के बाद राहत कार्य में  तीन हेलिकॉप्टर लगाए गए। आज देहरादून से हेलीकॉप्टर से  भेजी जा रही राहत सामग्री खाने, पीने और चिकित्सा का सामान लेकर उत्तरकाशी के आराकोट में राहत सामग्री पहुंचा कर लौट रहा था। इसी दौरान वह बिजली के तारों से उलझकर पहाड़ी से टकराया और क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर हैरिटेज कंपनी का है और मोल्डी में क्रैश हुआ है। राहत-बचाव कार्य के लिए आराकोट से बचाव दल के साथ एक हेलीकॉप्टर हादसे वाली जगह भेज दिया गया है।

हेलीकॉप्टर में पायलट रंजीव लाल,को-पायलट शैलेश और एक स्थानीय वालंटियर राजपाल राणा सवार थे।बताया जा रहा है की इन तीनों की इस घटना में मौत हो गई है।राहत-बचाव कार्य के लिए आराकोट से बचाव दल के साथ एक हेलीकॉप्टर हादसे वाली जगह भेज दिया गया है।
पिछले कुछ सालों से बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में भारी नुकसान हुआ है। इस साल भी यहां के आठ जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण त्राहि -त्राहि मची है।  कई जगह बादल फटने के बाद कोहराम मचा हुआ है तो कई जगह भूस्खलन से पहाड़ टूट कर सड़कों पर गिर रहे हैं।  उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में रविवार को बादल फट गया था. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

आपदा प्रबंधन के सचिव एस ए मुरुगेसन ने बताया कि उत्तरकाशी के मोरी तहसील में बादल फटने से 17 लोगों की मौत हो गई. राहत और बचाव कार्य चल रहा है. इससे पहले सोमवार को वित्त सचिव अमित नेगी, महानिरीक्षक (आईजी) संजय गुंज्याल और उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) आशीष चौहान ने अरकोट में हालात का जायजा लिया था।

उत्तरकाशी इलाके के मोरी ब्लॉक में राहत कार्य के लिए तीन हेलिकॉप्टर लगाए गए थे। इन हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाने का काम चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर से पीने का पानी और खाने के पैकेट्स बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजे गए थे।20 अगस्त  मंगलवार को तीन हेलीकॉप्टरों को इस काम में लगाया गया था।
और आज भी तीनों हेलिकॉप्टरों से राहत कार्य जारी रखा गया। सुबह हेलिकॉप्टर राहत सामग्री लेकर देहरादून से उत्तरकाशी के मोरी के लिए निकला। मोरी से हेलिकॉप्टर मोलदी जा रहा था। इस दौरान वह बिजली के तारों में फंस गया और क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर हैरिटेज ऐविएशन का था और उसमें तीन लोग सवार थे।जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD