छत्तीसगढ़ के कभी मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी इन दिनों अपनी जाति पर उठ रहे सवालों के चलते खासे व्यथित बताए जा रहे हैं। हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ के आदेश पर गठित एक जांच कमेटी ने जोगी के आदिवासी होने के दावे को गलत मानते हुए उन्हें गैर आदिवासी करार दिया है। जोगी वर्तमान में आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित सीट मरवाही से विधायक हैं। यदि राज्य सरकार उनका जाति प्रमाण पत्र खारिज कर देती है तो जोगी की विधायकी खतरे में पड़ जाएगी। कभी इसी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आईएएस बनने वाले जोगी यदि गैर आदिवासी सिद्द हो जाते हैं तो न केवल उनकी विधायकी छीन जाएगी, बल्कि झूठे प्रमाण पत्र के सहारे चार दशक पूर्व आईएएस बनने वाले जोगी पर चार सौ बीसी की मुकदमा भी चल सकता है। ऐसे में अजीत जोगी के दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क साधने का प्रयास करने की खबरें आ रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD