जिले में एक मुस्लिम महिला ने अपने शौहर के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार कनीज़ फातिमा नामक महिला ने रविवार को बलिया नगर कोतवाली में अपने शौहर महताब आलम पर खुद को तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कनीज़ का बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चोरकैंड निवासी महताब आलम से साल 2004 में निकाह हुआ था. शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे