पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल कुमार को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुमार और शर्मिष्ठा की बतौर प्रवक्ता नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की।