उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के पूरे परिवार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब मृतको पर भी मुकदमा दर्ज करा दिया है। रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बाद उनकी पत्नी बेटा और बहन पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। रामपुर के सांसद आजम खान पर अब तक 83 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए जा चुके है।
अब रामपुर प्रशासन ने आजम खान की स्वर्गीय मां धनी जहां बेगम के विरूद्ध भी केस दर्ज कर दिया है। याद रहे कि धनी जहां का निधन 2013 में ही हो गया था। जिस मामले में रामपुर प्रशासन ने आजम खान की मृतक मां पर मुकदमा दर्ज कराया है यह मुद्दा कारागार के फांसी घर की जमीन को गैरकानूनी ढंग से खरीदने व बेचने से जुड़ा हुआ है। नायब तहसीलदार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आजम खान की मृतक मां, बेटे अदीब, आजम सहित 37 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।

जानकारी के अनुसार खसरा संख्या 512 से 519 तक ये जमीन रामपुर कारागार में फांसी घर में दर्ज है। आरोप है कि आजम खान ने इसे 11 वर्ष पहले धोखाधड़ी कर अपने बड़े बेटे अदीब आजम खान के नाम करवा दिया था ।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने इस मामले की शिकायत की थी। आकाश की शिकायत पर डीएम ने जाँच कराई थी। जाँच के बाद गंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर में धारा 420,447 ओर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान समाधान अधिनियम 1984 की धारा 3(2) ख जोडी गई है।

