Latest news

मैं हिंदू हूं लेकिन इस तरह का नहीं : शशि थरूर

कांग्रेस नेता और तिरूवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने गौ हत्या के नाम पर हुई हत्या को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या एक चुनाव परिणाम ने हमें इतनी ताकत दें दी हैं कि हम लोग कुछ भी करें और किसी को भी मार दें? क्या यह हमारा भारत है? क्या हमारा हिंदू धर्म हमें यही सिखाता हैं? थरूर ने कहा कि क्या यही हमारा भारत है? क्या यही कहता है हिन्दू धर्म? मैं हिंदू हूं लेकिन इस तरह का नहीं। साथ ही, लोगों को मारते हुए, उन्हें ‘जय श्री राम’ कहने के लिए कहा जाता है। यह हिंदू धर्म का अपमान है। यह भगवान राम का अपमान है कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके मारे जा रहे हैं।

You may also like