दिवाली से पहले घरेलू नई कंपनी के लिए वित्त मंत्रीनिर्मला सीतारमण की घोषणाओंके बादबीते शुक्रवार शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई।
पिछले सत्र के कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 38,014.62 अंक और निफ्टी 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स में 1,921.15 अंक की बढ़त देखी गयी थी जो पिछले 10 साल में एक दिन में आने वाली सबसे ऊंची तेजी थी।
इससे पहले साल 2009 में सेंसेक्स ने अधिकतम 2,111 अंकों की छलांग एक दिन में लगाई थी। 2,200 अंकों की छलांग के बाद कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1921 अंकों की बढ़त के साथ 38,014 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 569.40 अंकों की तेजी के साथ 11,274.20 के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार की तेजी के बाद निफ्टी-सेंसेक्स का 2019 का पूरा लॉस खत्म हो गया और अब ये 3-4 प्रतिशत मजबूत दिख रहे हैं।
अर्थव्यवस्था को रफ्तारदेने के लिए मोदी सरकार ने कॉरपोरे टटैक्स में कटौती से लेकर कैपिटल गेन टैक्स पर सरचार्ज हटा दिया है। इस घोषणा का असर सोमवार को भी शेयर बाजार में देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,300 अंक उछलकर 39,000 अंक के स्तर को छू कर 39,346.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 11,500 अंक के स्तर तक पहुंच गया। निफ्टी 268.50 अंकों की तेजी के साथ 11,542.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आईटीसी की बाजार हैसियत 2,211.29 करोड़ रुपये घटकर 2,92,566.88 करोड़ रुपये रह गई और सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा।

